अपडेटेड 8 February 2025 at 17:37 IST

Pravesh Verma: केजरीवाल के गढ़ में घुसकर दी मात, पिता भी रहे मुख्यमंत्री; कौन हैं प्रवेश वर्मा? जिनके दिल्ली CM बनने की चर्चा

Pravesh Verma: अरविंद केजरीवाल को हराकर नई दिल्ली सीट को BJP की झोली में डालने वाले प्रवेश वर्मा का नाम मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार तौर पर सबसे आगे चल रहा है।

Follow : Google News Icon  
Pravesh Verma
Pravesh Verma | Image: ANI

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। 70 में 48 सीटों के साथ बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। बीजेपी की ओर से नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को 4,089 वोटों से शिकस्त दी है।

अरविंद केजरीवाल को हराकर नई दिल्ली सीट को बीजेपी की झोली में डालने वाले प्रवेश वर्मा का नाम मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार तौर पर सबसे आगे चल रहा है। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को हराने का बाद प्रवेश वर्मा की उम्मीदवारी और मजबूत हो गई है। हालांकि ये कहना अभी जल्दबाजी ही होगी प्रवेश वर्मा दिल्ली के नए सीएम होंगे क्योंकि बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अपने फैसलों से कई बार चौंका चुका है।

कौन हैं प्रवेश वर्मा जिन्होंने केजरीवाल को दी मात?

प्रवेश वर्मा का जन्म 7 नवंबर 1977 को दिल्ली के हिंदू जाट परिवार में हुआ था। उनके पिता साहब सिंह वर्मा दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे हैं और मां का नाम रामप्यारी वर्मा है, प्रवेश शर्मा एक भाई और तीन बहने हैं। प्रवेश वर्मा ने दिल्ली के डीपीएस आरके पुरम से प्रारंभिक शिक्षा हासिल की और उसके बाद किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली, वहीं इंटरनेशनल बिजनेस से एमबीए भी किया।

Advertisement

प्रवेश वर्मा का राजनीतिक सफर

प्रवेश वर्मा के राजनीतिक सफर की बात करें तो साल 2013 में उन्होंने महरौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री को हराया। इसके बाद साल 2014 में पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2019 में लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा को हराया। 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने 6 उम्मीदवारों को बदला जिसमें प्रवेश वर्मा भी शामिल थे क्योंकि पार्टी उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती थी और एक बार 2025 में फिर उन्हें मौका दिया। प्रवेश वर्मा ने भी पार्टी को निराश नहीं किया और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े चेहरे अरविंद केजरीवाल को हराकर नई दिल्ली की सीट भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाल दी। उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा भी प्रवेश वर्मा को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बना सकती है।

Advertisement

कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रवेश वर्मा?

प्रवेश वर्मा की संपत्ति की बात करें तो चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 90 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें 77.89 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 12.19 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल हैं। इनमें कृषि योग्य भूमि, गोदाम और घर शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Results: केजरीवाल को 'राजा' नहीं बना पाए अवध ओझा, पटपड़गंज से BJP उम्मीदवार रविंद्र नेगी ने 28 हजार वोटों से दी मात

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 17:37 IST