'जब आह श्राप बन जाती है...', अनुपम खेर ने केजरीवाल की हार का कश्मीर पंडितों से जोड़ा कनेक्शन, कह डाली ये बड़ी बात

देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी वापसी करने जा रही है। चुनाव नतीजों में AAP की शिकस्त पर अनुपम खेर ने निशाना साधा है।

Anupam Kher, Bollywood
Anupam Kher | Image: Anupam Kher/Instagram

Anupam Kher on Delhi Election Result 2025: दिल्ली की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी वापसी करने जा रही है। अब चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी की शिकस्त पर अनुपम खेर ने निशाना साधा है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मिली हार पर भी तीखा प्रहार किया।

चुनाव आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी ने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। बीजेपी ने 39 तो आम आदमी पार्टी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है।

खेर ने केजरीवाल पर साधा निशाना

अनुपम खेर ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 

'वैसे तो किसी को भी पीड़ा पहुंचाना ठीक नहीं। लेकिन जिनके साथ गहरा अन्याय हुआ हो! उन पर हंसना, उनकी पीड़ा का मज़ाक उड़ाना, उनकी आत्मा को दुःख पहुंचाना, ये इंसानियत की सभी हदों को पार करना होता है!! और फिर… उस दुखी आत्मा से ना चाहते हुए भी एक ‘आह’ निकलती! और वही आह आगे जाकर एक ‘ श्राप ‘का रूप धारण करती है! इस तस्वीर के लोगों के साथ शायद ऐसा ही हुआ है! ये विधि का विधान है! जिस दिन दिल्ली की विधान सभा में इन लोगों के ठहाके लगे थे!! उस दिन लाखों कश्मीरी पंडितों ने खून के और बेबसी के आंसू बहाए थे! #DelhiElections'

4 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हारे केजरीवाल

बात करें अरविंद केजरीवाल की तो वह अपनी नई दिल्ली विधानसभा सीट से हार गए हैं। चुनाव में बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने AAP के मजबूत गढ़ में सेंध लगाते हुए नई दिल्ली विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। केजरीवाल को 4 हजार से भी अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। 

Advertisement

विवेक अग्निहोत्री ने भी कसा तंज

इससे पहले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। विवेक ने तंज कसते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि हर सवाल का जवाब यहीं होगा। हर हिसाब-किताब यहीं होगा।

‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर ने अगले ट्वीट में बीजेपी की जीत की बधाई देते हुए लिखा कि 'माननीय नरेंद्र मोदी जी को #UrbanNaxals का पूर्ण विनाश करने और दिल्ली पर फतह की हार्दिक शुभकामनाएं। बहुत अरसे से मेरी दिल्ली इच्छा थी। दिल्ली @BJP4India की स्मस्त टीम को इस भव्य जीत पर बहुत बधाइयां। अब इसके बाद बंगाल।'

Advertisement

27 साल के बाद राजधानी दिल्ली में खिला कमल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए आए चुनाव नतीजों में बीजेपी को जनता ने जबरदस्त जनादेश दिया है। हालांकि दिल्ली की जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बेईमान साबित हो गए हैं। दिल्ली में चुनावों से पहले खुद को कट्टर ईमानदार बताने वाले केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने जनता की अदालत में जाने का ऐलान किया था। हालांकि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के झाड़ू को तिनके-तिनके की तरह बिखेर दिया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results: अरविंद केजरीवाल की हार पर विवेक अग्निहोत्री ने कसा तंज, बोले- ‘हर हिसाब यहीं होगा’

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड