अपडेटेड 8 February 2025 at 10:29 IST

'अरविंद केजरीवाल का गुमान टूट रहा है', रुझानों में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार होने पर वीरेंद्र सचदेवा गरजे

इस बार AAP चुनाव जीतती है तो अरविंद केजरीवाल का राष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ेगा। अगर BJP जीतती है तो करीब 27 साल से अधिक समय के बाद सत्ता में वापसी करेगी।

Follow : Google News Icon  
Delhi BJP Chief Virendra Sachdeva
रुझानों में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार होने पर वीरेंद्र सचदेवा गरजे | Image: PTI/ File Photo

Delhi chunav result: निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) का किला ढहता हुआ नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुरुआती रुझानों में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना समेत AAP दिग्गजों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

शुरुआती रुझानों में BJP को पूर्ण बहुमत से अधिक सीट मिलती देख दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के हौसले बुलंद हो गए हैं। रिपब्लिक भारत से बात करते हुए उन्होंने इसे दिल्ली की जनता की जीत बताया। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- “यह दिल्ली की जनता की जीत होगी। धोखा देने का अंत होगा और दिल्ली में अब बीजेपी की सरकार आएगी। यह अरविंद केजरीवाल और उन आम आदमी पार्टी नेताओं का गुमान टूटा है, जो अभी तक दिख रहा था।”

हर पार्टी के लिए अहम चुनाव

दिल्ली में अगर इस बार AAP चुनाव जीतती है तो दिल्ली में केजरीवाल का दबदबा फिर से स्थापित होगा और राष्ट्रीय स्तर पर उनका राजनीतिक कद भी बढ़ेगा। हालांकि, अगर BJP जीतती है तो वह न केवल करीब 27 साल से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी करेगी, बल्कि AAP और केजरीवाल के हाथ से दिल्ली की बागडोर भी छीन लेगी। दिल्ली की सत्ता पर 1998 से 2013 तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई और इस चुनावों में वह भी वापसी की कोशिश कर रही है।
 

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 10:29 IST