अपडेटेड 8 February 2025 at 14:08 IST
'एक बार फिर BJP के लिए चुनाव जीतने के खातिर राहुल गांधी को बधाई', दिल्ली चुनाव नतीजों में पर KTR ने यूं कसा तंज
चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने तंज कसा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता के लिए राहुल गांधी को बधाई दी।
- चुनाव न्यूज़
- 1 min read

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने शनिवार को पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता के लिए राहुल गांधी को बधाई दी।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में रामा राव ने कहा, ‘‘एक बार फिर भाजपा के लिए चुनाव जीतने के खातिर राहुल गांधी को बधाई! बेहद शानदार। ’’
निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार, शनिवार अपराह्न तक आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी चार-चार सीट जीत चुकी हैं, वहीं भाजपा 44 पर आगे जबकि ‘आप’ 18 पर आगे हैं और कांग्रेस किसी भी स्थिति में नहीं है।
Advertisement
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 14:07 IST