अपडेटेड 8 February 2025 at 15:59 IST

Delhi Results: जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह ने मनीष सिसौदिया को हराया, मालवीय नगर, महरौली, छतरपुर और देवली में कौन जीता?

जंगपुरा से AAP नेता मनीष सिसौदिया चुनाव हार गए हैं। जानें कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, आर के पुरम, महरौली, छतरपुर, देवली और अम्बेडकर नगर से कौन जीता

Follow : Google News Icon  
Jangpura Kasturba Nagar Malviya Nagar R K Puram Mehrauli Chhatarpur Deoli Ambedkar Nagar election result live
आपकी सीट पर कौन आगे? | Image: Republic

Delhi election result live: दिल्ली विधानसभा की 70 सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से 19 जगहों पर कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई और उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) में दर्ज मतों की गणना शुरू हुई। दिल्ली की 70 विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को हुए मतदान में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने अपने-अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

विधानसभा चुनाव के नतीजों से पता चलेगा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) का राजनीतिक दबदबा बरकरार रहता है या BJP 1998 के बाद पहली बार सत्ता में वापसी करने में कामयाब रहती है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP ने 2015 से दिल्ली की राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखा है, उस साल हुए विधानसभा चुनावों में 70 में से 67 सीट जीतकर BJP और कांग्रेस दोनों को हराया था। इसके बाद 2020 के विधानसभा चुनावों में आप ने 62 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की।

कौन आगे कौन पीछे?

दिल्ली की हर विधानसभा सीट अपने आप में काफी अहम है, लेकिन इस आर्टिकल में हम यहां बात कर रहे हैं दिल्ली की उन सीटों पर जिस पर बीजेपी और AAP दोनों की नजरें टिकी है। जंगपुरा, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, आर के पुरम, महरौली, छतरपुर, देवली और अम्बेडकर नगर में कौन आगे चल रहा है और कौन पीछे? इसक पल-पल का अपडेट जानने के लिए एक खबर पर बनें रहें।

  • जंगपुरा - तरविंदर सिंह मारवाह (BJP, जीते), मनीष सिसौदिया (AAP, हारे)   
  • कस्तूरबा नगर - नीरज बसोया (BJP, जीते), अभिषेक दत्त (कांग्रेस, हारे)
  • मालवीय नगर - सतीश उपाध्याय (BJP, जीते), सोमनाथ भारती (AAP, हारे)
  • आर के पुरम - अनिल कुमार शर्मा (BJP, जीते), प्रमिला टोकस (AAP, हारे)
  • महरौली - गजेंद्र सिंह यादव (BJP, जीते), महेंदर चौधरी (AAP, हारे) 
  • छतरपुर - करतार सिंह तंवर (BJP, जीते), ब्रह्म सिंह तंवर (AAP, हारे)
  • देवली - प्रेम चौहान (AAP, जीते), दीपक तंवर (लोक जनशक्ति पार्टी, हारे)
  • अम्बेडकर नगर - डॉ. अजय दत्त (AAP, जीते), खुशीराम चुनार (BJP, हारे)

वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कौन होगा CM

वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी का अगला मुख्यमंत्री BJP से होगा, लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। वीरेंद्र सचदेवा ने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘‘अब तक के परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं लेकिन हम अंतिम परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे।’’ 

Advertisement

उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व इसलिए चुना क्योंकि वे विकास का एक मॉडल चाहते थे। भाजपा दिल्ली में ‘डबल इंजन सरकार’ बनाएगी।’’ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि यह जीत प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण की है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली को एक मजबूत और स्थिर सरकार मिले। ’’

हर पार्टी के लिए अहम चुनाव

दिल्ली में अगर इस बार AAP चुनाव जीतती है तो दिल्ली में केजरीवाल का दबदबा फिर से स्थापित होगा और राष्ट्रीय स्तर पर उनका राजनीतिक कद भी बढ़ेगा। हालांकि, अगर BJP जीतती है तो वह न केवल करीब 27 साल से अधिक समय के बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी करेगी, बल्कि AAP और केजरीवाल के हाथ से दिल्ली की बागडोर भी छीन लेगी। दिल्ली की सत्ता पर 1998 से 2013 तक राज करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई और इस चुनावों में वह भी वापसी की कोशिश कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: किराड़ी, सुल्तानपुर माजरा, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी... इन सीटों पर किसकी होगी जीत, किसकी हार?

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 09:32 IST