दिल्ली में वोटिंग के बीच AAP MLA अमानतुल्लाह खान पर बढ़ी मुश्किलें, दर्ज हुई FIR; जानिए क्या है मामला?
दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read
Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। मतदान के बीच बड़ी खबर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को लेकर आई है। AAP नेता पर FIR दर्ज हुई है। मामला आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ा है।
दिल्ली पुलिस ने ओखला विधायक अमानतुल्लाह पर केस दर्ज होने की जानकारी दी। उन पर चुनाव प्रचार की समय सीमा खत्म होने के बाद समर्थकों के साथ प्रचार करने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
दिल्ली पुलिस ने AAP विधायक और उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223/3/5 और 126 आरपी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
क्या है मामला?
दिल्ली में चुनाव प्रचार वोटिंग से 48 घंटे पहले 3 फरवरी 2025 को शाम 5 बजे ही थम गया था। इसके बावजूद मंगलवार (4 फरवरी) रात बड़ी तादाद में लोगों को अपने साथ लेकर अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ नोंक-झोंक भी हुई थी, जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
Advertisement
बता दें कि वोटिंग से ठीक पहले मंगलवार (4 फरवरी) को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर भी आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में FIR दर्ज हुई। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में उनके खिलाफ गोविंदपुरी थाना में केस दर्ज किया गया।