अपडेटेड 8 February 2025 at 16:32 IST

दिल्ली में BJP की बड़ी जीत के बीच जयराम रमेश का दावा, 2030 में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार; ये केजरीवाल के छल-कपट की हार

Delhi Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में BJP की बड़ी जीत के बीच जयराम रमेश ने दावा किया है कि 2023 में दिल्ली में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी।

Follow : Google News Icon  
Congress Jairam Ramesh
Congress Jairam Ramesh | Image: PTI

Delhi Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जनमत संग्रह से ज्यादा कुछ नहीं है। जब 2015 और 2020 में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के चरम पर थी तब भी AAP ने दिल्ली में निर्णायक जीत हासिल की थी।

जयराम रमेश ने कहा कि दिल्ली के चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री की नीतियों पर मुहर नहीं है बल्कि यह जनादेश अरविंद केजरीवाल की छल- कपट और उपलब्धियों के अतिशयोक्तिपूर्ण दावों की राजनीति को खारिज करता है।

2030 में दिल्ली में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी- जयराम रमेश

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के शासन में हुए विभिन्न घोटालों को उजागर करने में बड़ी भूमिका निभाई। दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के बारह सालों के कुशासन पर अपना फैसला सुनाया। कांग्रेस को इस चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। हालांकि, पार्टी ने अपने वोट शेयर में वृद्धि की है। कांग्रेस का चुनाव अभियान शानदार था। पार्टी विधानसभा में भले ही जीत नहीं दर्ज कर पायी हो लेकिन दिल्ली में उसकी मजबूत उपस्थिति बनी हुई है, जिसे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से और मजबूत किया जाएगा। 2030 में दिल्ली में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी।

Advertisement

दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नजीते सामने आ चुके हैं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है और प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी 48 सीट पर जीत हासिल कर रही है, आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर जीत मिल रही है। कांग्रेस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है और लगातार तीसरी बार दिल्ली में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Delhi Results: केजरीवाल को 'राजा' नहीं बना पाए अवध ओझा, पटपड़गंज से BJP उम्मीदवार रविंद्र नेगी ने 28 हजार वोटों से दी मात

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 16:32 IST