sb.scorecardresearch

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 इन सहयोगियों के साथ

Camlin

पब्लिश्ड 12:42 IST, February 5th 2025

BIG BREAKING: दिल्ली की सीलमपुर सीट पर वोटिंग के दौरान भारी हंगामा, महिलाओं ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच सीलमपुर सीट पर भारी हंगामा हुआ है।

Reported by: Digital Desk
Follow: Google News Icon
  • share
Delhi Elections 2025 Clash Erupts In Seelampur
Delhi Elections 2025 Clash Erupts In Seelampur | Image: X

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच सीलमपुर सीट पर भारी हंगामा हुआ है। वहां वोट देने आईं महिलाओं ने आरोप लगाया है कि बूथ पर फर्जी वोट डाला जा रहा है। उनका कहना है कि बूथ पर जाने पर अधिकारियों ने कहा कि उनका वोट डाल दिया गया है वो घर जाएं। भारतीय जनता पार्टी ने सीलमपुर में फर्जी वोटिंग होने का दावा किया है। बीजेपी का आरोप है कि कुछ महिलाओं ने बुर्के में फर्जी वोटिंग की है।

फर्जी वोटिंग के आरोप लगने के बाद कुछ देर हो-हंगामा हुआ। हालांकि, पुलिस ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बाहर की महिलाओं को लाकर बुर्के में फर्जी वोटिंग कराई जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ के बाहर नारेबाजी करने लगे। आम आदमी पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए।

इस हंगामे की शुरुआत उस वक्त हुई जब कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वह वोट डालने पहुंचीं तो पता चला कि उनके नाम से किसी और ने पहले ही वोट डाल दिया है। भाजपा समर्थकों ने दावा किया कि सीलमपुर सीट से सटे यूपी के लोनी से लोगों को लागकर बुर्के की आड़ में वोटिंग कराई जा रही है। आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। आम आदमी पार्टी के समर्थक भी सामने आ गए। दोनों पक्षों के तरफ से नारेबाजी होने लगी। हंगामा इतना बढ़ा कि कुछ देर के लिए वोटिंग बाधित हो गई। माहौल बिगड़ते देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। कुछ देर बाद ही स्थति को पूरी तरह सामान्य कर दिया गया।

सिसोदिया की भी हुई पुलिस से बहस

वहीं दिल्ली में वोटिंग के बीच जंगपुरा में भी बवाल हुआ। जंगपुरा से आम आदमी पार्टी (AAP) प्रत्याशी मनीष सिसोदिया ने एक बिल्डिंग में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। सिसोदिया यहां पुलिस से बहस करते हुए भी नजर आए।

इसे भी पढ़ें- Delhi Election: दिल्ली की वो 5 हॉट सीटें, जहां सबसे रोचक है मुकाबला... बदल सकता है पूरा सियासी समीकरण

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

अपडेटेड 13:08 IST, February 5th 2025