LIVE BLOG

अपडेटेड 8 February 2025 at 22:20 IST

North West Delhi Results: नॉर्थ वेस्ट दिल्ली की बादली, रोहिणी, बवाना, रिठाला से लेकर नरेला तक इन सीटों पर ये लोग आगे

Get the live results for North West Delhi's key constituencies, जानिए नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों जैसे बादली, रोहिणी, बवाना, रिठाला और नरेला के चुनाव परिणाम लाइव। 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों में किसने जीती इन सीटों पर, और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर ताजा अपडेट पाएं। बादली: आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। रोहिणी: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार विजय

Follow : Google News Icon  
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली | Image: Republic

Get the live results for North West Delhi's key constituencies, जानिए नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों जैसे बादली, रोहिणी, बवाना, रिठाला और नरेला के चुनाव परिणाम लाइव। 2025 दिल्ली विधानसभा चुनावों में किसने जीती इन सीटों पर और क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर ताजा अपडेट भी आपको यहां मिलेगा। 


8 February 2025 at 22:19 IST

उत्तर पश्चिमी दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर BJP की जीत

दिल्ली विधानसभा चुनाव: उत्तर पश्चिमी दिल्ली की सीटों पर बात करें तो बुराड़ी को छोड़कर सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई हैं।
 

सीट                                 जीत                                   हार   

आदर्श नगर       राज कुमार भाटिया (बीजेपी)    मुकेश कुमार गोयल (आप)  

बवाना             रविंदर इंदराज सिंह (बीजेपी)       जय भगवान उपकार (आप)

बादली             दीपक चौधरी (बीजेपी)               अजेश यादव (आप)

बुराड़ी             संजीव झा (आप)                       शैलेंद्र कुमार (जेडीयू)

मुंडका            गजेंद्र दराल (बीजेपी)                 जसबीर कराला (आप)

नरेला             राज करण खत्री (बीजेपी)               शरद कुमार (आप)

रिठाला          कुलवंत राणा (बीजेपी)                 मोहिंदर गोयल (आप)

रोहिणी          विजेंदर गुप्ता (बीजेपी)                  प्रदीप मित्तल (आप)


8 February 2025 at 15:06 IST

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल की करारी हार

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल 1200 वोटों से हार गए हैं। बीजेपी के प्रवेश वर्मा जीत गए हैं।  


Advertisement

8 February 2025 at 12:00 IST

दिल्ली में जश्न रुझानों में BJP को बहुमत

दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझानों में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। दिल्ली भाजपा कार्यालय पर लोग जश्न मना रहे हैं। 


8 February 2025 at 15:06 IST

North West Delhi: उत्तर पश्चिमी दिल्ली विधानसभा सीट क्यों है खास?

North West Delhi Results 2025 Live: राजधानी दिल्ली में एरिया के हिसाब से सबसे बड़ी सीट उत्तर पश्चिमी दिल्ली ही है। इसमें नरेला, बदली, रिठाला, बवाना, मुंडका, नागलोई, जाट मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी आदि इलाके आते हैं। जैसे दिल्ली का दिल कनॉट प्लेस है वैसे ही उत्तर पश्चिमी दिल्ली में आने वाले नेता जी सुभाष प्लेस की शाम काफी मशहूर है।  तो वहीं रोहिणी में आने वाला जापानी पार्क है। तो पंजाबी बाग में भारत दर्शन पार्क बहुत मशहूर है। इस लोकसभा क्षेत्र में दिल्ली के बड़े रेजिडेंशियल और कमर्शियल क्षेत्र सरस्वती विहार रोहिणी नरेला मॉडल टाउन और मंगोलपुरी में स्थित।    


Advertisement

8 February 2025 at 12:03 IST

सांसद योगेंद्र चंदोलिया बोले- ये रुझान नतीजों में तब्दील होंगे

दिल्ली: भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों पर कहा, यह रुझान नहीं है, यह नतीजों में तब्दील होंगे और भाजपा सरकार बनाएगी। 


8 February 2025 at 10:50 IST

मुंडका में BJP के गजेंद्र द्राल 1948 वोटों से आगे

मुंडका में आम आदमी पार्टी ने जसबीर कालरा को मैदान में उतारा है। वहीं धर्मपाल लाकड़ा कांग्रेस में शामिल हो गए और इस बार कांग्रेस की टिकट पर मुंडका से चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने गजेंद्र दराल को मैदान में उतारा है। 
चुनाव आयोग के मुताबिक एक राउंड की गिनती के बाद मुंडका से भाजपा के गजेंद्र द्राल 1948 वोटों से आगे चल रहे हैं।
 


8 February 2025 at 10:46 IST

बवाना में बीजेपी के रविंदर इंद्रराज 14 हजार वोटों से आगे

बवाना में चार राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। इसके बाद अब भाजपा के कुलवंत राणा आप के जय भगवान से 14,420 वोटों से आगे चल रहे हैं।

  • जय भगवान उपकार (आप) 7618
  • रविंदर इंद्रराज सिंह (भाजपा) 22,038
  • सुरेंद्र कुमार ( कांग्रेस) 6141
  • कुल बढ़त 14,420

8 February 2025 at 10:37 IST

बादली से BJP के दीपक चौधरी और कांग्रेस के देवेंद्र यादव मौदान में

कौन-कौन उम्मीदवार है इस चुनावी रण में

बादली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने अपने पुराने उम्मीदवार अजेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा वहीं, भाजपा ने इस बार बादली सीट से अहिर दीपक चौधरी के नाम पर भरोसा जताया था। जबाकि कांग्रेस ने अपने पिछले उम्मीदवार देवेंद्र यादव को ही एक बार फिर से इस सीट पर मौका दिया था।


8 February 2025 at 10:29 IST

आदर्श नगर में आप के मुकेश गोयल आगे, काउंटिंग जारी

आदर्श नगर से इस बार आप ने मौजूदा विधायक पवन कुमार शर्मा का टिकट काटकर मुकेश गोयल को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस से शिवांक सिंघल तो भाजपा ने राज कुमार भाटिया को मैदान में उतारा है।
 


8 February 2025 at 10:22 IST

LIVE: बुराड़ी विधानसभा सीट पर AAP के संजीव झा आगे

Burari Assembly Election Result 2025: दिल्ली की बुराड़ी सीट पर पूरे देश की नजर है। इस सीट पर एनडीए की तरफ से जदयू के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जदयू ने शैलेंद्र कुमार, आप की तरफ से संजीव झा और कांग्रेस की टिकट पर मंगेश त्यागी चुनावी मैदान में हैं। 
 


8 February 2025 at 10:15 IST

रिठाला में भी AAP को झटका, BJP 3000 वोटों से आगे

रिठाला में भी AAP को झटका लगता नजर आ रहा है, BJP के कुलवंत राणा 3000 से ज्यादा वोटों से आगे निकल गए हैं।
 


8 February 2025 at 10:01 IST

वीरेंद्र सचदेवा बोले- दिल्ली में भाजपा का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ, विकास के मॉडल को अपनाने के लिए वोट दिया है। हम शाम तक भाजपा की सरकार बनाने में सफल होंगे। दिल्ली में भाजपा का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बनेगा, यह(मुख्यमंत्री) केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा..."


8 February 2025 at 09:59 IST

प्रवीण खंडेलवाल बोले- भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है

दिल्ली: भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "...एक ओर लोगों ने भाजपा की अन्य राज्य सरकारों के कार्यों को देखा और दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल थे जिन्होंने 10 साल तक झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। दोनों की तुलना करने के बाद, जनता ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना समर्थन और वोट दिया, जिसके कारण आज भाजपा दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है। हम दिल्ली में विकास की एक नई कहानी लिखेंगे...दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को उनके किए की बड़ी सजा देने जा रही है।"
 


8 February 2025 at 08:46 IST

वीरेंद्र सचदेवा बोले- दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "हमें लगता है कि परिणाम हमारे पक्ष में आएगा, हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है और लगातार जो प्रतिक्रिया हमें मिल रही है उससे मुझे लगता है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है..."  


8 February 2025 at 08:46 IST

रॉबर्ट वाड्रा बोले- कांग्रेस दिल्ली के विकास के लिए काम करेगी

दिल्ली चुनाव की मतगणना पर व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "..दिल्ली के लोग प्रदूषण से राहत, महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर बुनियादी ढांचा चाहते हैं। कांग्रेस और उसके नेता दिल्ली के विकास के लिए काम करेंगे। खरीद-फरोख्त की बातें हो रही हैं, इस तरह की राजनीति नहीं की जानी चाहिए.." 
 


8 February 2025 at 08:28 IST

मनीष सिसोदिया बोले- हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है

दिल्ली: AAP नेता और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने कहा, "पिछले 10 साल में जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के लिए काम किया है, शिक्षा, बिजली, पानी आदि के लिए जो काम किया है। उसे देखते हुए हमें पूरा विश्वास है कि दिल्ली की जनता ने इस अच्छे काम को आगे बढ़ाने के लिए, सुशासन, काम की राजनीति के लिए वोट दिया है और  हमारी सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है..." 
 


8 February 2025 at 07:55 IST

सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग

 दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वीडियो मीराबाई डीएसईयू महारानी बाग मतगणना केंद्र के बाहर का है।
 


8 February 2025 at 07:40 IST

दिल्ली की 15 प्रमुख सीटों पर कांटे की टक्कर

यहां फिलहाल दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों के नतीजों की बात करें तो उनमें नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, रोहिणी, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मालवीय नगर जैसी कई सीटें शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों से मौजूदा मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत दिल्ली के दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमाई है। फिलहाल दिल्ली की ऐसी ही 15 प्रमुख सीटों हैं, जहां प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं और त्रिकोणीय लड़ाई के लिए तैयार हैं।


8 February 2025 at 07:40 IST

दिल्ली की VIP सीटों का हाल क्या है?

दिल्ली की VIP सीटों का हाल क्या है? (वोट प्रतिशत और उम्मीदवार)

नई दिल्ली सीट (New Delhi Constituency)

वोट प्रतिशत: 56.41%
केजरीवाल: AAP
संदीप दीक्षित: कांग्रेस
प्रवेश वर्मा: BJP

कालकाजी (Kalkaji Constituency)

वोट प्रतिशत: 54.59%
आतिशी: AAP
अलका लांबा: कांग्रेस
रमेश बिधूड़ी: BJP

जंगपुरा (Jangpura Constituency)

वोट प्रतिशत: 57.49%
मनीष सिसोदिया: AAP
फरहाद सूरी: कांग्रेस
तरविंदर सिंह मारवाह: BJP

ग्रेटर कैलाश सीट (Greater Kailash Constituency)

वोट प्रतिशत: 54.92%
सौरभ भारद्वाज: AAP
गरवित सिंघवी: कांग्रेस
शिखा राय: BJP

पटपड़गंज (Patparganj Constituency)

वोट प्रतिशत: 60.75%
अवध ओझा: AAP
अनिल कुमार: कांग्रेस
रविंद्र सिंह नेगी: BJP

करावल नगर (Karawal Nagar Constituency)

वोट प्रतिशत: 64.40%
मनोज त्यागी: AAP
पीके मिश्रा: कांग्रेस
कपिल मिश्रा: BJP

मोती नगर (Moti Nagar Constituency)

वोट प्रतिशत: 58.77%
शिवचरण गोयल: AAP
राजिंदर नामधारी: कांग्रेस
हरीश खुराना: BJP

रोहिणी (Rohini Constituency)

वोट प्रतिशत: 62.15%
प्रदीप मित्तल: AAP
सुमेश गुप्ता- कांग्रेस
विजेंद्र गुप्ता: BJP

करोल बाग (Karol Bagh Constituency)

वोट प्रतिशत: 54.55%
विशेष रवि: AAP
राहुल धनक: कांग्रेस
दुष्यंत गौतम: BJP

राजौरी गार्डन (Rajouri Garden Constituency)

वोट प्रतिशत: 63.06%
धनवती चंदेला: AAP
धर्मपाल चंदेला: कांग्रेस
मनजिंदर सिंह सिरसा: BJP

मालवीय नगर (Malviya Nagar Constituency)

वोट प्रतिशत: 54.07%
सोमनाथ भारती: AAP
जितेंद्र कोचर: कांग्रेस
सतीश उपाध्याय: BJP

राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar Constituency)

वोट प्रतिशत: 61.25%
दुर्गेश पाठक: AAP
विनीत यादव: कांग्रेस
उमंग बजाज: BJP

बाबरपुर (Babarpur Constituency)

वोट प्रतिशत: 65.86%
गोपाल राय: AAP
हाजी मोहम्मद इशराक खान: कांग्रेस
नारायण दत्त शर्मा: BJP

शकूरबस्ती (Shakurbasti Constituency)

वोट प्रतिशत: 63.23%
सत्येंद्र जैन: AAP
सतीश लूथरा: कांग्रेस
करनैल सिंह: BJP

बादली (Badli Constituency)

वोट प्रतिशत: 63.03%
अजेश यादव: AAP
देवेंद्र यादव: कांग्रेस
दीपक चौधरी: BJP


8 February 2025 at 07:38 IST

काउंटिंग सेंटर्स पर पहुंचने लगे हैं पोलिंग एजेंट

दिल्ली चुनाव में आज नतीजे का दिन है. काउंटिंग सेंटर्स पर पोलिंग एजेंट का पहुंचना शुरू हो गया है. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई है. नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित गोल मार्केट काउंटिंग सेंटर पर पहुंच गए हैं. 


8 February 2025 at 07:41 IST

नार्थ वेस्ट दिल्ली की सीटों का रण...

Delhi Election Result 2025: राजधानी के रण में इस बार कांटे का मुकाबला है। अब देखना ये है कि जनता किस पर भरोसा करती है और दिल्ली की कुर्सी पर किसे काबिज करती है। यहां जानिए नार्थ वेस्ट दिल्ली की सीटों का रण...कौन-कौन उम्मीदवार है... सब कुछ...
 

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 07:54 IST