LIVE BLOG

Delhi Election Exit Poll Result: एग्जिट पोल के नतीजों में 26 साल बाद BJP की सत्ता में वापसी, जनता को नहीं भाए AAP के वादे

Delhi Election 2025 Exit Poll Result: दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई। दिल्ली चुनाव के सबसे सटीक एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए। एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी सरकार बना रही है।

Delhi Election 2025 Exit Poll Result LIVE
दिल्ली चुनाव 2025 एग्जिट पोल रिजल्ट | Image: Republic

Delhi Election 2025 Exit Poll Result: दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। दिल्ली चुनाव के सबसे सटीक एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ गए। मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में BJP के 26 साल से अधिक समय बाद सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। BJP 1998 से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP को हार का सामना करना पड़ा था और तब से वह राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर है। एग्जिट पोल से उम्मीद जगी है कि इस बार बीजेपी दिल्ली की सत्ता में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। 

Live Blog

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर हुई वोटिंग के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ चुके हैं। अलग-अलग एजेंसी के सर्वे के अनुसार आंकड़े बता रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा का सरकार आने वाली है।

P-MARQ एग्जिट पोल में BJP को बढ़त

BJP -  39-49 सीट (45% वोट)
AAP - 21-31 सीट (42% वोट)
कांग्रेस - 0-1 सीट (9 % वोट)
अन्य - 00  (4% वोट)

MATRIZE एग्जिट पोल में भी BJP को बढ़त

BJP - 35-40 सीट  (46% वोट)
AAP - 32-37 सीट  (44% वोट)
कांग्रेस - 0-1 सीट  (8% वोट)
अन्य का खाता ना खुलने का अनुमान (2% वोट)


प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई: योगेंद्र चंदोलिया

एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई, कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आई। लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया है और मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं..."


एग्जिट पोल पर क्या बोलीं प्रियंका कक्कड़?

एग्जिट पोल पर AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "एग्जिट पोल हमेशा AAP के लिए गलत साबित हुए हैं। AAP ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा...कुछ एग्जिट पोल हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें, अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे..."


Advertisement

'यह मोदी लहर है': एग्जिट पोल पर बोले रमेश बिधूड़ी

एग्जिट पोल पर कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, "यह मोदी लहर है...दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं...मैं इन एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं करता, हमारी सीटों की संख्या और बढ़ेगी। भाजपा 50 सीटों का आंकड़ा पार करेगी।"


झूठ बोलना AAP की राजनीति का अहम हिस्सा: सतीश उपाध्याय

एग्जिट पोल पर मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने कहा, "दिल्ली में कमल खिल रहा है....भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है...आरोपों की राजनीति करना, झूठ बोलना, यह उनकी(AAP की) राजनीति का अहम हिस्सा है…"


Advertisement

मैं एग्जिट पोल में ज्यादा विश्वास नहीं रखता: अभिषेक दत्त

कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक दत्त ने एग्जिट पोल पर कहा, "मैं एग्जिट पोल में ज्यादा विश्वास नहीं रखता हूं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि कस्तूरबा नगर विधानसभा की सीट हम जीतेंगे। हमारी पूरी टीम ने बहुत मेहनत की है... जब एक महिला सादिक नगर में पैसे बांट रही थी तो उसकी फोटो खींचकर हमने पुलिस को दी थी..."


8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने एग्जिट पोल पर कहा, "मैं सबसे पहले तो दिल्ली की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इतने भारी उत्साह के साथ मतदान किया है। यह निश्चित है कि 8 फरवरी को दिल्ली में कमल खिलेगा... यहां भाजपा की सरकार बन रही है... हम दिल्ली में सुशासन लाएंगे..."


एग्जैक्ट पोल एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है: मनोज तिवारी

एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "एग्जैक्ट पोल एग्जिट पोल से बहुत अच्छा होने वाला है...प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है...मैं दिल्ली की जनता का बहुत आभार व्यक्त करता हूं...हम फैसले का इंतजार करेंगे..."


एग्जिट पोल पर सौरभ भारद्वाज का बयान

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, "... क्या चिराग दिल्ली और ईस्ट ऑफ कैलाश में कानून अलग-अलग होगा?.. यहां के DCP और SHO को संस्पेंड नहीं किया जाएगा क्योंकि वे भाजपा की ड्यूटी कर रहे हैं... यह गलत है... जहां हमारी पकड़ मज़बूत है वहां सुबह महिलाएं वोट डालने गई और अंदर पोलिंग बूथ में इन्होंने अंधेरा किया हुआ था... यह एक षड्यंत्र था... मैं इनकी शिकायत करूंगा और अगर तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मैं सुप्रीम कोर्ट जाकर इनके खिलाफ एक्शन करवाऊंगा..."


EVM को किया जा रहा सील

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों द्वारा EVM को सील किया जा रहा है। वीडियो मतदान केंद्र वंडरलैंड किड्स स्कूल, न्यू मोती बाग से है।


PMarq के अनुसार पुरुष-महिलाओं का वोट प्रतिशत

PMarq की ओर से किए गए सर्वे के अनुसार एग्जि पोल के नतीजे बताते हैं कि आम आदमी पार्टी को 46 फीसदी महिलाओं और 41 फीसदी पुरुष ने वोट दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी को 46 फीसदी पुरुष और 43 फीसदी महिलाओं ने वोट किया। कांग्रेस को 9 फीसदी पुरुष वर्ग का समर्थन मिला है, वहीं तीन फीसदी महिलाओं का वोट उनके पास गया। 


PMarq के अनुसार एग्जिट पोल में बन रही भाजपा की सरकार

PMarq के अनुसार एग्जिट पोल के जो नतीजे सामने आए हैं, उसमें दिल्ली में बीजेपी सरकार बना रही है। PMarq के अनुसार आप को 42 फीसदी वोट मिल रहे हैं। भाजपा को 45 फीसदी, कांग्रेस को 9 और अन्य को 4 फीसदी वोट मिल रहे हैं। इसके साथ ही सर्वे में आम आदमी पार्टी को 21-31 सीट, भाजपा को 39-49 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिल रही है।


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद लाइन में लगे सभी मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति है।


शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हु्आ

भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ।


Republic Bharat पर कब जारी होंगे एग्जिट पोल?

मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल जारी किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने वोटिंग खत्म होने के बाद ही मीडिया हाउस को एग्जिट पोल जारी करने के निर्देश दिए हैं।


Exit Poll क्या है?

एग्जिट पोल वोटिंग खत्म होने के बाद किया जाने वाला एक सर्वेक्षण है, जिसका उद्देश्य वोटर के मूड को जानना और यह अनुमान लगाना है कि किस राजनीतिक दल की कितनी सीटें जीतने की संभावना है। आपको बतादें कि एग्जिट पोल आधिकारिक चुनाव परिणामों के समान नहीं होते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 8 फरवरी को चुनाव आयोग द्वारा घोषित किए जाएंगे।


रिपब्लिक भारत का एग्जिट पोल कवरेज कैसे और कब देखें?

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सबसे सटीक और सबसे भरोसेमंद एग्जिट पोल रिपब्लिक भारत आपके लिए लेकर आएगा। वोटिंग के बाद शाम 6:30 बजे से एग्जिट पोल रिपब्लिक भारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव-स्ट्रीम किए जाएंगे। इसके लिए आप रिपब्लिक भारत की वेबसाइट, चैनल और यूट्यूब चैनल पर ट्यून कर सकते हैं।

Republic TV LIVE TV: https://www.republicbharat.com/livetv

Republic Bharat Youtube: https://www.republicbharat.com/elections/assembly-elections/delhi

Published By:
 Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड