अपडेटेड 5 February 2025 at 08:17 IST

Delhi Election: केजरीवाल ने तो हार मान ली... वोटिंग के बीच पप्पू यादव का तंज, PM मोदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग के बीच AAP के राष्ट्रीय संयोजक पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि केजरीवाल ने नैतिक रूप से हार पहले ही मान ली है।

Follow : Google News Icon  
Pappu Yadav
Pappu Yadav | Image: PTI

दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है। 699 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज, 5 फरवरी को जनता करेगी। इस बार दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। AAP जहां सत्ता में वापसी के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही तो बीजेपी भी पूरा दमखम दिखा रही है। तो दूसरी और कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस को अपना समर्थन देते हुए अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।


दिल्ली में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी जीत (AAP) की हैट्रिक लगाने के लिए जी जान से जुटी है तो वहीं 26 सालों से दिल्ली की सत्ता से दूर बीजेपी भी पूरा दमखम दिखा रही है। कांग्रेस के नेताओं में इन चुनावों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांग्रेस अपनी खोई हुई जमीन वापस पाना चाहती है। इधर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है और जीत की उम्मीद जताई है।

केजरीवाल ने तो हार मान ली-पप्पू यादव

दिल्ली चुनाव के लिए वोटिंग के बीच AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए पप्पू यादव ने कहा कि केजरीवाल ने नैतिक रूप से हार पहले ही मान ली। दिल्ली और पूर्वांचल के लोगों को जिस तरह इन लोगों ने ठगा है। इसका परिणाम 8 फरवरी को दिख जाएगा। अरविंद केजरीवाल ने तो भ्रष्टाचार की गंगोत्री ही बहा दी। दिल्ली आज प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल के झगड़े में कबाड़ बन गई है। दिल्ली की जनता अब कांग्रेस पर भरोसा दिखा रही है।क्योंकि कि आज भी शीला दीक्षित दिल्लवालों को दिल में जिंदा है।


चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती

वोटिंग में किसी प्रकार की गड़बड़ी ना हो इसके लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। शांतिपूर्ण मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के 35,626 जवान और 19,000 होमगार्ड तैनात किए हैं। लगभग 3000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है। साथ ही पुलिस ड्रोन से भी निगरानी करेगी। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

Advertisement

8 फरवरी का आएंगे नतीजे

बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई जो शाम 5 बजे तक चलेगी। दिल्ली में 5 फरवरी को 1.56 करोड़ से ज्यादा वोटर 699 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद कर देंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए 13,766 मतदान केंद्रों पर वोटिंग हो रही है।  8 फरवरी को साफ होगा कि दिल्ली में इस बार किसकी सरकार बनेगी। बता दें कि दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को कम से कम 36 सीटों की आवश्यकता होती है। 
 

यह भी पढ़ें: Delhi Election: मतदान से पहले रातभर घमासान! आतिशी के स्टाफ से मिला कैश... केजरीवाल पर FIR दर्ज, BJP-AAP आमने सामने

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 5 February 2025 at 08:17 IST