अपडेटेड 8 February 2025 at 16:40 IST
दिल्ली में किसने मारी बाजी? जानिए पटपड़गंज, लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर और कृष्णा नगर सीटों का हाल
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। दिल्ली की जनता ने 70 सीटों के लिए वोटिंग की थी।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Delhi Assembly Election Result 2025: 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग शुरू हो चुकी है। दिल्ली की पटपड़गंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के रवींद्र सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को हरा दिया तो वहीं लक्ष्मी नगर सीट पर बीजेपी के अभय वर्मा ने बाजी मारी बात करें दिल्ली की विश्वास नगर विधानसभा सीट की तो बीजेपी के ओम प्रकाश शर्मा ने आप के दीपक सिघला को शिकस्त दी वहीं दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर भी बीजेपी का कमल खिला और बीजेपी उम्मीदवार अनिल गोयल ने आम आदमी पार्टी के विकास बग्गा को शिकस्त दी।
इसके पहले दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़ते बनाते हुए आगे निकली है। 5 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों के लिए जनता ने वोटिंग की थी। इस बार दिल्ली में कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी बीते तीन चुनावों के मुकाबले इस बार पीछे होती हुई दिखाई दी है। इसके पहले 5 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के 13,766 पोलिंग बूथों पर दिल्ली की जनता ने जनादेश दिया था। इस बार दिल्ली में पिछले 3 चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 66.25% तथा सबसे कम वोटिंग साउथ-ईस्ट में 56.16% हुई है।
वहीं साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 65.63% वोटिंग हुई थी। जबकि इसके बाद साल 2015 में 67.12% और साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में 62.59% वोटिंग हुई थी। इन तीनों ही चुनावों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी। इस बार 60% वोटिंग हुई है। दिल्ली चुनाव की मतगणना के लिए 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान सुरक्षा के लिए CRPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। स्थानीय पुलिस भी जिला चुनाव अधिकारियों की सुरक्षा में तैनात है। सुबह 8 बजे पोस्टल बैलेट से मतगणना शुरू होगी। सुबह 8.30 बजे ईवीएम खोली जाएंगी। मतगणना केंद्र पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। अधिकृत कर्मियों के साथ मीडिया को भी मतगणना केंद्र के अंदर जाने की अनुमति होगी।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 07:00 IST