अपडेटेड 8 February 2025 at 14:23 IST

BREAKING: दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP ने खोला खाता, पार्टी की झोली में पहली सीट डालने वाला पहला विधायक कौन?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बाद अब AAP ने भी जीत का खाता खोला है। पार्टी की झोली में पहली सीट आई है।

Follow : Google News Icon  
AAP Candidate Kuldeep Kumar
आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार जीते | Image: ANI

दिल्ली विधानसभा चुनाव के अब परिणाम आने शुरू हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बाद अब AAP ने भी जीत का खाता खोला है। पार्टी की झोली में पहली सीट आई है। कोंडली से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार जीते हैं। 
 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में इस बार उलटफेर होता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी (AAP) के हाथों से इस बार सत्ता जाती नजर आ रही है। 15 सालों से दिल्ली की कुर्सी पर राज करने वाली AAP इस बार विदाई तय मानी जा रही है। वोटों की गिनती जारी है। वहीं, कुछ सीटों पर परिणाम भी आने लगे हैं। वैसे तो AAP के सभी दिग्गज BJP से शिकस्त खाते नजर आ रहे हैं। मगर दिल्ली के कोंडली विधानसभी सीट से आप प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने बीजेपी को मात दे दी है। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका गौतम को मात दी है। 

जीत पर क्या बोले कुलदीप कुमार 

कोंडली विधानसभा से AAP उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा, "ये जीत अरविंद केजरीवाल को समर्पित है। उन्होंने दूसरी बार मुझे टिकट दिया था और मैं जीत के आया हूं। AAP दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

AAP के दिग्गजों की करारी हार

हालांकि दिल्ली की जनता की अदालत में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बेईमान साबित हो गए हैं। AAP के दोनों नेता को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी 27 साल के वनवास के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी कर रही है। खबर लिखे जाने तक बीजेपी 47 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर आगे चल रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली रिजल्‍ट की सबसे बड़ी खबर, नई दिल्ली सीट से केजरीवाल की हार

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 12:27 IST