अपडेटेड 7 February 2025 at 23:22 IST

AAP और BJP के बीच कांटे की टक्कर, कब और कहां देखें दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट? यहां जानिए पूरी डिटेल्स

दोपहर 12 बजे तक रिजल्ट की स्थिति साफ हो सकती है। चुनाव नतीजों से जुड़ा हर अपडेट आप रिपब्लिक भारत की हिंदी और एंग्लिश वेबसाइट पर पढ़ और देख सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Close contest between AAP and BJP when and where to see Delhi Assembly elections results
कब और कहां देखें दिल्ली विधानसभा चुनाव का रिजल्ट? | Image: Republic

Delhi Election Result 2025 live : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती में चंद घंटे बचे हैं। शनिवार की दोपहर तक ये साफ हो जाएगा कि आम आदमी पार्टी (AAP) चौथी बार जीतेगी या फिर 27 साल बाद BJP सत्ता में आएगी। मतगणना की प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू होगी और शुरुआती रुझान शुरुआती घंटों से ही आने शुरू हो जाएंगे। सबसे पहले मत पत्रों की वोटिंग होगी, उसके बाद EVM वोटों की गिनती होगी।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एलिस वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों सहित कुल 5,000 कर्मियों को शनिवार को मतगणना के लिए तैनात किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के मद्देनजर 19 मतगणना केंद्रों के लिए अर्धसैनिक बलों की दो कंपनियों और दिल्ली पुलिसकर्मियों सहित तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

चुनाव का रिजल्ट कब और कहां देखें Live?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती के लिए चुनाव आयोग और प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। EVM को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित तरीके से रखा गया है और 19 जगहों पर हर एक विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 70 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। दोपहर 12 बजे तक रिजल्ट की स्थिति साफ हो सकती है। चुनाव का रिजल्ट देखने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट eci.gov.in और रिजल्ट पोर्टल results.eci.gov.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा चुनाव नतीजों से जुड़ा हर अपडेट आप रिपब्लिक भारत की हिंदी और एंग्लिश वेबसाइट पर भी पढ़ और देख सकते हैं।

बुधवार को 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में 699 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद है। सभी की निगाहें शनिवार को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं। BJP दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी। वहीं, आप ने एग्जिट पोल को खारिज करते हुए कहा कि वह फिर से सरकार बनाएगी और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 1952 से 2025 तक और कांग्रेस के स्वर्णिम युग से AAP की ऐतिहासिक जीत तक... जानें दिल्ली विधानसभा चुनाव का इतिहास

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 February 2025 at 23:22 IST