अपडेटेड 9 February 2025 at 11:15 IST

दिल्ली चुनाव में BJP की सफलता का श्रेय प्रचार गीतों को भी दिया, मनोज तिवारी ने गाए 2 गाने

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता का श्रेय जिन विभिन्न कारकों को जाता है, उनमें इसके लोकप्रिय प्रचार गीत भी शामिल हैं।

Follow : Google News Icon  
BJP's Karnail Singh Richest Winner, Umang Bajaj Youngest
BJP प्रचार गीत | Image: X

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सफलता का श्रेय जिन विभिन्न कारकों को जाता है, उनमें इसके लोकप्रिय प्रचार गीत भी शामिल हैं। इसमें से दो गीत पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने गाए हैं। उनके अलावा अमित ढुल और आजमगढ़ के पूर्व सांसद एवं भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी इन गीतों को अपनी आवाज दी है।

पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने पांच फरवरी को हुए चुनावों के लिए एक महीने तक चले अपने प्रचार अभियान के दौरान चारों गीतों का खूब इस्तेमाल किया। पार्टी नेता नील कांत बख्शी ने कहा कि तिवारी द्वारा गाया गया गीत ‘‘बहाने नहीं बदलाव चाहिए’’ अभियान का सबसे लोकप्रिय गीत बन गया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह गीत राष्ट्रीय राजधानी में केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) की विफलताओं पर भाजपा के राजनीतिक हमलों का अभिन्न अंग बन गया। चारों गीतों के ‘क्रिएटिव डायरेक्टर’ बख्शी ने कहा कि राजनीतिक संदेश, आकर्षक बोल और लयबद्ध धुन इन वीडियो गीतों के महत्वपूर्ण तत्व हैं। 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 February 2025 at 11:15 IST