Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, 23 उम्मीदवारों के नाम घोषित
Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी ने 42 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Assam Election 2026: कांग्रेस ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 23 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य की 126 विधानसभा सीटों में से कुल 65 सीटों पर कांग्रेस ने कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए है। इससे पहले पार्टी ने 42 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान किया था।
गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ी 15 सीटें
वहीं, गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपने सहयोगी दलों के लिए 15 सीटें छोड़ी हैं, जिससे राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने कहा है कि भवानीपुर-सोरभोग, बजाली, पलासबारी, गुवाहाटी सेंट्रल, गोरेश्वर, मोरीगांव और बरहामपुर सहित 15 निर्वाचन क्षेत्र गठबंधन सहयोगियों के लिए छोड़ दिए गए हैं।
किस कैंडिडेट को कहां से टिकट?
नई सूची में पार्टी ने पूर्व सांसद अब्दुल खालिक को मंडिया से मैदान में उतारा है। वहीं, अन्य उम्मीदवारों में, कार्तिक चंद्र रे को गोलकगंज से, वाजेद अली चौधरी को बिरसिंग जरूआ से, अमृत बदशा को बिलासीपारा से और मोहिबुर रोहमन को मानकाचार से नामित किया गया है। अबुल कलाम रशीद आलम गोलपाड़ा पूर्व से चुनाव लड़ेंगे, जबकि किशोर कुमार ब्रह्मा को दुधनोई (ST) से उम्मीदवार बनाया गया है।
नुरुल इस्लाम को श्रीजंगराम से, रकीबुद्दीन अहमद को चमरिया से और प्राणजीत चौधरी को रंगिया से मैदान में उतारा गया है। किशोर कुमार बरुआ डिमोरिया (SC) से चुनाव लड़ेंगे, जबकि शांतनु बोरा को न्यू गुवाहाटी से उम्मीदवार बनाया गया है।
Advertisement
पार्टी ने मंगलदाई से रिजुमोनी तालुकदार, होजई से झिल्ली चौधरी, ढेकियाजुली से बताश उरांग और रंगपारा से कार्तिक चंद्र कुर्मी की भी घोषणा की है। डॉ शंकर ज्योति कुटुम गोहपुर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि सेलेन सोनोवाल को धेमाजी (ST) से मैदान में उतारा गया है।
इसके अलावा, डेविड फुकन तिनसुकिया से, बिपुल गोगोई तिंगखोंग से, सगोरिका बोरा डेरगांव से और ध्रुबज्योति पुरकायस्थ ढोलई (SC) से चुनाव लड़ेंगे। करीमगंज दक्षिण से अमीनूर राशिद चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
Advertisement
3 मार्च को जारी हुई थी पहली लिस्ट
इससे पहले, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 3 मार्च को असम विधान सभा चुनावों के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। बता दें, असम में इस साल की पहली छमाही में चुनाव होने हैं, जिसमें मुख्य मुकाबला मौजूदा भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार और कांग्रेस के बीच ही है।
5 राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द
बताया जा रहा है, चुनाव आयोग जल्द ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। आयोग की टीम ने सभी 5 चुनावी राज्यों का दौरा पूरा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार या सोमवार को तारीखों का ऐलान हो सकता है।