LIVE BLOG

LIVE UPDATES/ Assam Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: असम में एक बार फिर हिमंता की सरकार, एग्जिट पोल में BJP की जीत का दावा

Assam Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल पर सबकी नजर है। इस एग्जिट पोल में 126 सीटों वाली विधानसभा का जिलावार विश्लेषण मौजूद है।

Follow : Google News Icon  
Assam Exit Poll Results 2026 LIVE Updates
Assam Exit Poll Results 2026 LIVE Updates | Image: Republic

Assam Exit Poll Results 2026 LIVE Updates: असम विधानसभा चुनाव 2026 का एग्जिट पोल आज शाम आप रिपब्लिक भारत की टीवी और यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए (जिसके मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा हैं) और कांग्रेस के गौरव गोगोई के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन असम सोनमिलितो मोर्चा (एएसएम) के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

रिपब्लिक भारत द्वारा किए गए आंकड़ों के विश्लेषण में ये जानने की कोशिश की गई कि क्या हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सत्ता बरकरार रख पाएगी या कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन वापसी करेगा। इस एग्जिट पोल में 126 सीटों वाली विधानसभा का जिलावार विश्लेषण मौजूद है।


Matrize के एग्जिट पोल में हिमंता सरकार की वापसी का अनुमान

Matrize द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल की माने तो, असम में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 126 सीटों में से एनडीए को 85-95 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है जबकि कांग्रेस वाले विपक्षी गठबंधन असम सोनमिलितो मोर्चा को 25-32 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य के खाते में 6-12 सीटें आ सकती हैं। 

वोट शेयर देखा जाए तो Matrize के एग्जिट पोल में आंकड़े इस प्रकार हैं-

एनडीए- 45.5 %

असम सोनमिलितो मोर्चा- 39.8 %

अन्य- 14.7 %


असम एग्जिट पोल लाइव अपडेट: प्रमुख उम्मीदवार कौन हैं?

असम की 126 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में ये लोग शामिल हैं:

हिमंता बिस्वा सरमा - असम के वर्तमान मुख्यमंत्री जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि वे लगातार पांच बार जलुकबारी से विधायक रहे हैं।

गौरव गोगोई - पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा है और भाजपा के मौजूदा विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

अखिल गोगोई - रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई भी इस चुनावी दौड़ में एक प्रमुख उम्मीदवार हैं। उनकी नजर सिबसागर निर्वाचन क्षेत्र पर है।

देबब्रत सैकिया - विपक्ष के नेता ने नाजिरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा है।


Advertisement

असम एग्जिट पोल लाइव: कब और कहां देखें?

असम एग्जिट पोल को आप अलग-अलग मीडियम के जरिए देख पाएंगे। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क आज शाम आपको असम एग्जिट पोल लाइव दिखाने वाला है। आप एग्जिट पोल के लाइव अपडेट यहां देख सकते हैं:

रिपब्लिक भारत वेबसाइट- https://www.republicbharat.com/

रिपब्लिक भारत यूट्यूब चैनल- https://www.youtube.com/watch?v=6qbpkpYqLQk

X प्रोफाइल पर भी लाइव अपडेट देख सकते हैं-  https://x.com/Republic_Bharat

रिपब्लिक के सहयोग से P-MARQ और Matrize सहित प्रमुख एजेंसियां ​​भी एग्जिट पोल के अपडेट साझा करेंगी।


असम चुनाव के नतीजे कब घोषित होंगे?

असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को हुए थे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी और नतीजे उसी दिन घोषित किए जाएंगे। बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में असम में ऐतिहासिक 85.9% मतदान हुआ था, जो राज्य में अब तक का सबसे अधिक मतदान है।


Advertisement

असम एग्जिट पोल लाइव अपडेट- कब जारी होगा एग्जिट पोल?

चुनाव आयोग द्वारा एग्जिट पोल पर लगाया गया प्रतिबंध बुधवार को मतदान खत्म होने तक लागू रहेगा। इसका मतलब है कि पश्चिम बंगाल में अंतिम मतदान होने के बाद, शाम 6:30 बजे के बाद ही चुनावी परिणाम घोषित होने शुरू होंगे।

Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड