अपडेटेड 15 March 2026 at 13:35 IST

Assam Election: AAP ने असम विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, जानें किस-किस को मिला टिकट

आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। आईए जानतें है पहली लिस्ट में किस-किस को टिकट मिला है।

Follow : Google News Icon  
Aam Aadmi Party releases first list for Kerala Assembly elections
असम चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट | Image: ANI

चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। AAP की पहली लिस्ट में 14 उम्मीदवारों को जगह मिली है। इससे पहले कांग्रेस ने भी असम के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

भारत निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में कुल 14 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। आम आदमी पार्टी असम में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है और इन 14 सीटों पर पार्टी अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर रही है।

 AAP ने असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। सूची में कुल 14 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। AAP की पहली सूची कांग्रेस द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद आई है। पहली लिस्ट में इन प्रत्याशियों का है नाम।

किस-किस को कहां से मिली टिकट

  • नाओबोइचा - अच्युत दास
  • डेरगांव - पुलिन गोगोई
  • गोहपुर- जरबोम कुटुम
  • सेंट्रल गुवाहाटी- अनुरूपा डेकराजा
  • खुमटाई - आशीष हजारिका
  • सिबसागर- तपन गोगोई
  • रोंगापाड़ी- टिकेंद्र थापा
  • चेंगा- जाहिदुल इस्लाम खान
  • नदुआर- रंजीत बोरो
  • तिताबर- पल्लव सैकिया
  • ईस्ट गोलपारा- जिन्ना अमीर हुसैन
  • राहा- बरुण बिकास दास
  • बोकाजन- रेनुका तिमुंगपी
  • बिश्वनाथ- अनंता गोगोई

BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

AAP ने अपनी पहली सूची में असम की सभी  महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों को कवर किया है। सेंट्रल गुवाहाटी जैसी शहरी सीट से लेकर सिबसागर, नादुआर और टीटाबार जैसी ग्रामीण और अर्ध-शहरी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। बता दें कि असम विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को 64 सीटों की जरूरत है। वर्तमान में यहां बीजेपी की सरकार है। 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर एकतरफा जीत हासिल की थी। इस बार फिर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।


यह भी पढ़ें: बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में कब होगी वोटिंग? आज हो सकता है ऐलान







 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 12:08 IST