अपडेटेड 2 June 2024 at 10:17 IST

अरुणाचल प्रदेश में फिर BJP सरकार! विधानसभा चुनाव के रुझानों में मिला प्रचंड बहुमत

Arunachal Pradesh Election Result 2024: अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ BJP को बढ़त हासिल है। बीजेपी ने राज्य की 60 में से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत लीं।

Follow : Google News Icon  
Arunachal Pradesh cm Pema Khandu
अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी जीत की ओर बढ़ी। | Image: Facebook

Arunachal Pradesh Assembly Election Result 2024: पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने फिर कमाल कर दिखाया है। अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में बीजेपी बहुमत के आंकड़े के काफी ऊपर पहुंच चुकी है। 2019 के मुकाबले 2024 में अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी को ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

अरुणाचल प्रदेश की 60 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही मतदान हुआ था। अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बढ़त हासिल है। बीजेपी ने राज्य की 60 में से 10 सीटें पहले ही निर्विरोध जीत लीं। मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उपमुख्यमंत्री चौना मीन पहले ही अपनी-अपनी सीटें जीत चुके हैं।

किन 10 सीटों पर बीजेपी जीती?

  1. मुक्‍तो सीट: पेमा खांडू
  2. बोमडिला सीट: डोंगरू सियोंगजू
  3. इटानगर सीट: तेची कासो
  4. सगली सीट: रातू तेची 
  5. जीरो-हापोली सीट: तापी माली
  6. टाली सीट: जिक्के ताको
  7. टालिहा सीट: न्यातो दुकाम
  8. रोइंग सीट: मुच्चू मीठी
  9. ह्यूलिआंग सीट: दासांगलू पुल
  10. चोखाम सीट: चौना मीन

यह भी पढ़ें: एग्जिट पोल में एक बार फिर मोदी लहर, देश में बन रही BJP की सरकार

सुबह 10 बजे तक के रुझान

अरुणाचल प्रदेश में 50 विधानसभा सीट के लिए मतगणना रविवार सुबह छह बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। इन 50 सीटों पर जारी मतगणना में बीजेपी ज्यादातर सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। सुबह 10 बजे तक के रुझानों में बीजेपी 50 में से 33 सीटों पर आगे है। यहां कांग्रेस पार्टी का खाता खुलता हुआ नजर नहीं आया है।

Advertisement

2019 में बीजेपी ने 41 सीटें जीतीं

2019 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश में 41 सीटें जीती थीं। जनता दल-यूनाइटेड को 7, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 5, कांग्रेस को 4 और पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को एक सीट मिली थी। विधानसभा चुनाव में दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की थी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: गमछा डाल पोलिंग बूथ पहुंचे लालू, छपा था कुछ ऐसा कि बीजेपी ने की शिकायत

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 2 June 2024 at 10:17 IST