अपडेटेड 2 June 2024 at 10:01 IST
अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP की बंपर बढ़त, सिक्किम में 19 सीटों पर आगे SKM
अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में आज विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने जा रहा है। दोनों राज्यों में काउंटिंग जारी है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज घोषित होंगे। सिक्किम में 32 सीटों पर और अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दोनों राज्यों में 19 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। सिक्किम में 79.88 और अरुणाचल प्रदेश में 82.95 फीसदी वोटिंग हुई।
शुरुआती रुझानों से पता चल रहा है कि सिक्किम की 29 सीटों पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) और अरुणाचल प्रदेश में 30 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। बता दें, अरुणाचल प्रदेश में भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 10 सीट पहले ही निर्विरोध जीत ली हैं।
अरुणाचल में एक साथ हुई लोकसभा और विधानसभा के लिए वोटिंग
अरुणाचल में पहले चरण में 19 अप्रैल को विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए एक साथ ही मतदान हुआ था। इसके अलावा राकांपा तीन सीट पर आगे हैं, जबकि पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (PPA) और निर्दलीय उम्मीदवार दो-दो सीट पर आगे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस यहां पर महज एक सीट पर आगे बढ़ रही है।
सिक्किम के 6 जिलों में काउंटिंग जारी
अधिकारियों ने बताया कि सिक्किम में 32 विधानसभा सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 6 बजे वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई। सिक्किम के सभी 6 जिलों में काउंटिंग जारी है। यहां पर शुरुआती रुझान के अनुसार, रेनॉक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री और एसकेएम उम्मीदवार प्रेम सिंह तमांग अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार सोमनाथ पौडयाल से करीब 4,830 मत से आगे हैं वहीं वह सोरेंग चाकुंग विधानसभा क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं एसडीएफ उम्मीदवार ए डी सुब्बा से 2,052 मत से आगे हैं।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 2 June 2024 at 08:33 IST