अपडेटेड 20 November 2022 at 08:39 IST
Gujarat Elections से पहले Surat में चढ़ा सियासी पारा, AAP-BJP कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सूरत (Surat) में AAP-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखी गई।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सूरत (Surat) में सियासी सरगर्मी देखी गई। किरण चौक (Kiran Chowk) में AAP की रैली के बाद शहर के सरथाना (Sarthana) क्षेत्र में केजरीवाल की पार्टी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना में कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए हैं जबकि वाहनों में तोड़फोड़ की गई है।
सरथाना में चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा था। तब ही दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और आक्रामक नारेबाजी करने लगे जिसके कारण दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इस बीच, पथराव की भी कोशिश की गई।
सूरत में हैं 16 निर्वाचन क्षेत्र
आपको बता दें कि सूरत में बीजेपी के लिए जीत इतनी आसान नहीं होने वाली क्योंकि उसे कड़ी टक्कर देने के लिए आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर चुकी है। यही कारण है कि दोनों पार्टियों के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के बीच तनाव देखा जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व पुलिस पदाधिकारी गोपाल इटालिया (Gopal Italia) कटारगाम सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि राज्य महासचिव मनोज सोरठिया (Manoj Sorathiya) करंज सीट से मैदान में उतरे हैं।
Advertisement
झड़प कामरेज विधानसभा क्षेत्र में हुई थी जहां बीजेपी के प्रफुल्ल पनसेरिया AAP के राम धड़ुक के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच, AAP ने सूरत में पाटीदार आरक्षण आंदोलन के बड़े नेताओं को मैदान में उतारा है।
गौरतलब है कि 2021 के नगर निकाय चुनाव में AAP सूरत में बीजेपी के खिलाफ प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरी थी। पार्टी ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के उन चेहरों को मैदान में उतारा है, जो सफल साबित हुए और पिछले विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल की सफलता पर भी सेंध लगा चुके हैं।
इन उम्मीदवारों में गुजरात AAP के अध्यक्ष गोपाल इटालिया, राम धड़ुक, धार्मिक मालवीय और अल्पेश कथीरिया जैसे पूर्व पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) के नेता शामिल हैं जो सूरत में कटारगाम, वराछा, कामरेज और ओलपाड जैसे बीजेपी के गढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 20 November 2022 at 08:34 IST