Kharmas: कब खत्म होगा खरमास? किस दिन से शुरू होंगे शुभ काम, जानें विवाह शुभ मुहूर्त

Kharmas का महीना वैसे तो बहुत ही खास होता है, लेकिन इस माह में कोई भी शुभ काम नहीं होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी समाप्ति कब होगी।

Kharmas
कब खत्म होगा खरमास? | Image: freepik

Kab Khatam Hoga Kharmas Maah: खरमास का महीना धार्मिक दृष्टि के हिसाब से बहुत ही खास और महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन इस माह में किसी भी तरह के शुभ कार्यों और खासकर शादी-विवाह जैसे कामों को करने की मनाही होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि खरमास कब खत्म होगा और कब से शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। वहीं इसके बाद विवाह के शुभ मुहूर्त कब-कब हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • खरमास में नहीं किया जाता कोई भी शुभ काम
  • कब खत्म होगा खरमास का माह?
  • खरमास के बाद कब-कब हैं विवाह के शुभ मुहूर्त?

कब से शुरू हुआ कब खत्म होगा खरमास?

खरमास माह की शुरुआत 16 दिसंबर 2023 दिन शनिवार से हुई थी, जिसका समापन 16 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को हो रहा है। और इसी दिन से सभी तरह के शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे और शादी-विवाह भी होने लगेंगे।

खरमास के बाद कब-कब हैं विवाह के शुभ मुहूर्त?

खरमास माह के समाप्ति के बाद सबसे पहला शुभ कार्य शादी-विवाह ही है। खरमास के समापन के बाद जनवरी महीने में विवाह की शुभ तिथि 16 जनवरी और 17 जनवरी, फिर 20, 22, 27, 28, 30 और 31 को है।

Advertisement

फरवरी में विवाह के शुभ मुहूर्त

फरवरी महीने में विवाह के कई शुभ मुहूर्त है। जिसमें 4, 6, 7, 8, 12, 13, 17, 24, 25, 26 और 29 फरवरी को है।

मार्च में विवाह के शुभ मुहूर्त

मार्च में विवाह के शुभ मुहूर्त 1 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे जो, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 10, 11 और 12 को है। इसके बाद इस महीने में कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है।

Advertisement

अप्रैल महीने में शादी के शुभ मुहूर्त

अप्रैल महीने में भी शादी-विवाह के कई शुभ मुहूर्त है। जिसमें 18, 19, 20, 21, और 22 तारीख शामिल है।

यह भी पढ़ें… Health Tips: हेल्थ से ब्यूटी तक में चाहिए सुधार? आज ही खाना छोड़ दें चीनी, शरीर में दिखेंगे बदलाव

मई-जून में न करें विवाह

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक मई-जून में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं औ इस माह में शादी न करने की सलाह दी जाती है। इसके बाद सीधा जुलाई में ही विवाह के मुहूर्त हैं।  

यह भी पढ़ें… Elaichi: इलायची में छुपा है सेहत का खजाना, खाना खाने के बाद जरूर खाएं; होते हैं जबरदस्त फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Arpit Mishra
पब्लिश्ड