अपडेटेड 31 January 2024 at 17:53 IST

Magh Shivratri: कब रखा जाएगा माघ शिवरात्रि का व्रत? जानें महत्व, तिथि और शुभ मुहूर्त

Magh Shivratri के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस साल यह व्रत कब रखा जाएगा और इसका महत्व क्या होता है।

shiv
कब है माघ शिवरात्रि? | Image: shutterstock

Kab Hai Magh Shivratri 2024: हिंदू धर्म में भोलेनाथ की पूजा करने का विशेष विधान है। इनकी पूजा के लिए कई दिन इन्हें समर्पित किए गए हैं। इस लिस्ट में शिवरात्रि का दिन भी शामिल है। वैसे तो हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है, लेकिन इसमें कुछ Shivratri ऐसी भी पड़ती हैं, जिनका विशेष महत्व माना जाता है। इसी में से एक Magh Shivratri भी है।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक Magh Shivratri के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना करने के साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेख करने से जातक के जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होती है। वहीं जो इस दिन व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। तो चलिए जानते हैं इस साल माघ शिवरात्रि कब है और इसका महत्व क्या है।

इस साल कब रखा जाएगा माघ शिवरात्रि का व्रत?

हिंदी पंचांग के मुताबिक माघ माह की शिवरात्रि का व्रत इस साल 8 फरवरी को रखा जाएगा। माघ की चतुर्दशी तिथि 8 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को 11 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन 9 फरवरी की सुबह 8 बजकर 2 मिनट पर होगा।

यह भी पढ़ें… Vastu Tips: पति-पत्नी में आ गई है खटास, बेडरूम में रखें ये चीज, रोमांस से भर जाएगा रिश्ता

Advertisement

पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

धार्मिक मान्यता के मुताबिक शिवरात्रि के दिन पूजा निशिता मुहूर्त में करना फलदायी होता है, क्योंकि इस मुहूर्त को बहुत ही शुभ माना जाता है। पंचांग के मुताबिक 8 फरवरी को देर रात 12 बजकर 9 मिनट पर निशिता मुहूर्त शुरू होगा और रात्रि में 1 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा। इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसे भी पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।

क्या है माघ शिवरात्रि का महत्व?

माघ माह में पड़ने वाली शिवरात्रि को Magh Shivratri के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हिंदू धर्म में शविरात्रि को बहुत ही विशेष माना जाता है और इस दिन जो भी व्यक्ति भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Skin Care: रोज रात में इस समय नाभि में लगाएं ये 5 तेल, चेहरे पर आएगा दोगुना निखार, जानें तरीका

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 31 January 2024 at 17:31 IST