अपडेटेड 7 January 2024 at 17:14 IST

Makar Sankranti: 14 या 15 कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? ये है सही तिथि और पूजा मुहूर्त

Makar Sankranti का त्योहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह साल का पहला त्योहार होता है। तो चलिए जानते हैं इस बार यह कब मनाया जाएगा।

Makar Sankranti
कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति | Image: Freepik

Kab Hai Makar Sankranti 2024: भारत में मकर संक्रांति का पर्व बेहद खास माना जाता है और इसे बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। शास्त्रों के मुताबिक इस दिन से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती है। साथ ही यह नए साल का पहला त्योहार होता है। वैसे तो यह हर साल 14 जनवरी को पड़ता है, लेकिन इस बार इसकी डेट को लेकर कंफ्यूजन है। तो चलिए जानते हैं 2024 में Makar Sankranti किस दिन 14 या 15 जनवरी को मनाई जाएगी।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • कब मनाई जाती है मकर संक्रांति?
  • 2024 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति?
  • मकर संक्रांति पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

इस दिन मनाई जाती है मकर संक्रांति

हर साल हिंदू पंचांग के मुताबिक पौष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन पवित्र स्नान और दान का बेहद महत्व माना जाता है। वहीं मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाने और खाने का खास महत्व होता है।

इस साल कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति?

वैसे तो हर साल 14 जनवरी को Makar Sankranti का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस साल यह 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाया जाएगा, क्योंकि इस दिन सूर्य देव सुबह 2 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Sesame Tikki: मकर संक्रांति पर खूब खा चुके लड्डू, अब खाएं तिल की चटपटी टिक्की, जानें रेसिपी

मकर संक्रांति पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

  • मकर संक्रांति पुण्य काल- सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम के 6 बजकर 21 मिनट तक है।
  • मकर संक्रांति महा पुण्य काल- सुबह 6 बजकर 57 मिनट से सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक है।
  • मकर संक्रांति अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक है। 

यह भी पढ़ें… Surya Grah: कुंडली में सूर्य के कमजोर होने पर जीवन में आने लगती हैं ये परेशानियां

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 7 January 2024 at 17:14 IST