अपडेटेड 30 January 2024 at 23:46 IST

Vastu Tips: पति-पत्नी में आ गई है खटास, बेडरूम में रखें ये चीज, रोमांस से भर जाएगा रिश्ता

Vaastu Shaastra में घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं, जिसमें से एक के बारे में आज हम यहां जानेंगे।

bedroom
बेडरूम में रखें ये चीज रिश्ते में आएगी मिठास | Image: Freepik

Vastu Tips For Husband And Wife Bedroom Relationship: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियमों और उपायों के बारे में बताया गया है जिन्हें अपनाने से जीवन में खुशहाली आती है और वास्तु दोषों से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे ही कुछ उपाय पति-पत्नी के रिश्तों में आई खटास को दूर करने के लिए भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से दोनों के रिश्ते में एक बार फिर से प्यार भर जाएगा।

वास्तु के मुताबिक घर में पौधे रखने से लेकर दीवारों को रंगों से सजाना हो या फिर कमरे की सजावट हो इन सभी के लिए कुछ नियम हैं, जिनका पालन करने से जीवन खुशियों से भर जाता है। वहीं अगर किसी कपल के बीच खटास आ गई है, तो उन्हें अपने बेडरूम में मोरपंख रखना चाहिए। इससे दोनों के रिश्ते मजबूत होते हैं, लेकिन इसे रखने के भी कुछ नियम हैं। आइए जानते हैं कि बेडरूम में मोरपंख कैसे और कहां रखें।  

बेडरूम में कैसे रखें मोरपंख

इस कोने में रखें मोरपंख रिश्ते में बढ़े प्यार
वास्तु के मुताबिक घर का दक्षिण-पश्चिम कोना बेडरूम के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इसे रिश्तों में स्थिरता और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। अगर आप बेडरूम के इस कोने में मोर पंख रखते हैं, तो पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत होते हैं और आपसी समझ और प्रेम बढ़ता है।

पति-पत्नी के बीच झगड़े होते हैं कम
अगर किसी कपल के बीच में बहुत ही लड़ाई होती है, तो ऐसे पति-पत्नी को तकिए के नीचे मोरपंख रखना चाहिए। ऐसा नियमित रुप से करने बहुत जल्द ही झगड़ों से छुटकारा मिलता है और दोनों के बीच सामंजस्य बना रहता है।

Advertisement

इस जगह रखें मोरपंख एक दूसर के लिए बढ़ेगा सम्मान
बेडसाइड टेबल पर भी मोर पंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप बिस्तर के उस कोने में मोरपंख रखते हैं, जो पत्नी के सोने का स्थान है तो ये आपसी सम्मान की भावना को बढ़ाने में मदद करता है, जो एक सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आवश्यक तत्व माना जाता है।

वैवाहिक जीवन में आती है पॉजिविटी
अगर आप गद्दे के नीचे जिस तरफ पत्नी सोती है, उस तरफ आप मोर पंख रखते हैं तो वैवाहिक रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Advertisement

रिश्ते को आकर्षक और सामंजस्यपूर्ण बनाने के लिए
मोर पंख को एक गमले में सजाकर बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, इससे आकर्षक और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनता है।

यह भी पढ़ें… Valentine Day से पहले वेट और पेट करना है कम, तो इन देसी मसालों का करें सेवन, फिर देखें कमाल

पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास घोलने के लिए बेडरूम में ऐसे रखें मोरपंख

  • जब आप घर के बेडरूम में मोरपंख रखें, तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि या कहीं से भी क्षतिग्रस्त यानी टूटा या फटा हुआ न हो।
  • बेडरूम में हमेशा साफ़-सुथरा मोर पंख ही रखें और इस बात का ध्यान रखें कि प्लास्टिक या अन्य तरह का मोरपंख नहीं बल्कि असली पंख हो, क्योंकि इसे ही शुभ माना गया है। 
  • बेडरूम में या बिस्तर के बीचे मोर पंख रखने से पहले इसे कुछ देर के लिए सूरज की रोशनी में रखें या घर के मंदिर में रखें। इससे मोर पंख की कोई भी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। 

यह भी पढ़ें… Skin Care: रोज रात में इस समय नाभि में लगाएं ये 5 तेल, चेहरे पर आएगा दोगुना निखार, जानें तरीका

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 January 2024 at 23:46 IST