अपडेटेड 21 February 2024 at 14:45 IST
Vastu Tips: सूखने लगा है आपके घर में रखा शमी का पौधा, हो जाएं सावधान! इन बातों का होता है संकेत
Vastu Shastra के मुताबिक अगर आपके घर में रखा शमी का पौधा सूखने लगा है, तो आप पर मुसीबतों का पहाड़ टूटने वाला है। आइए जानते हैं इसके क्या संकेत होते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips For Shami Plant: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जिनका घर में होना बेहद शुभ माना जाता है और इनकी पूजा करना बहुत ही फलदायी होता है। उन्हीं पौधों में एक शमी का पौधा भी शामिल है, जिसे घर में लगाना और इसकी पूजा करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।
हिंदू धर्म में जिस तरह से तुलसी की पूजा की जाती है ठीक उसी तरह से शमी के पौधे की पूजा की जाती है, लेकिन कई बार कड़ी देखभाल के बाद भी यह पौधा सूखने लगता है, जो आपके ऊपर आने वाले संकटों का संकेत भी हो सकता है। अगर आपके घर में लगा शमी प्लांट भी सूख रहा है, तो आइए जानते हैं यह किन बातों की तरफ इशारा कर रहा है।
शमी का पौधा (Shami Plant) सूखने से मिलते हैं ये संकेत
बड़ी परेशानी का संकेत
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर घर में लगा शमी का पौधा अचानक से सूखने लगता है, तो यह भविष्य में आने वाली किसी बड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है।
होता है अशुभ
कई बार शमी का पौधा वातावरण में होने वाले बदलाव की वजह से सूख सकता है, लेकिन अगर हरा-भरा शमी का पौधा अचानक सूख जाता है, तो यह घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है।
Advertisement
शनि हो सकते हैं खराब
शमी के पेड़ में शिव जी का वास माना जाता है। ऐसे में अगर यह पौधा अचानक से सूख जाए या मुरझा जाए, तो यह कुंडली में शनि की खराब स्थिति का संकेत होता है।
हो सकती है धन हानि
वास्तु शास्त्रों के मुताबिक शमी के पौधे का सूखना या इसके पत्तों का पीला पड़ना धन हानि का संकेत होता है।
Advertisement
काम करने में हो सकती है परेशानी
मान्यताओं के मुताबिक शमी के पौधे के सूखने पर किसी काम को करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सूखे हुए शमी के पौधे को तुरंत हटाकर दूसरा पौधा लगा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें… Weight Loss ही नहीं बल्कि इन परेशानियों को भी दूर करता है नींबू पानी, जानें इसके सुबह पीने के फायदे
दूसरा पौधा कब लगाएं
शमी का पौधा सूखने पर नया पौधा शनिवार, सोमवार या किसी भी अमावस्या तिथि को लगाना चाहिए। इन दिनों में पौधा लगाना शुभ माना जाता है। वहीं इसे लगाते समय दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी है। वास्तु के मुताबिक शमी के पौधे को घर की पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए, क्योंकि यह शमी को शनि देव का प्रतीक माना जाता है और यह दिशा इन्हीं की मानी गई है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 21 February 2024 at 14:38 IST