अपडेटेड 25 February 2024 at 18:46 IST
Vastu Tips: तरक्की में आ रही है बाधा? कपूर से इस तरह उतारे नजर, होंगे कई फयादे
कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिलती है। इसके पीछे बुरी नजर हो सकती है। ऐसे में आपको कुछ उपायों को आजमाना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Camphor Upay: जीवन में कई बार परेशानियां और कठिनाइयां होने लगती है, तो वहीं कई बार देखा जाता है कि कड़ी मेहनत और लाख कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है और हमेशा आर्थिक तंगी बनी रहती हैं। साथ ही जीवन में कई तरह की बाधा परेशान करती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस समस्या के पीछे बुरी नजर भी हो सकती है।
अगर यह समस्या लंबे समय से चल रही है, तो इसे दूर करने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आम तौर पर पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली कपूर आपके बेहद काम आ सकती है। इसके उपाय से तरक्की में बाधा या जीवन में आ रही अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलती है।
कपूर (Camphor) उपाय के फायदे
शुक्र होता है मजबूत
कपूर का रंग सफेद होता है और यह शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है। इसके उपाय से जीवन में आने वाले संकट को दूर किया जा सकता है।
सेहत होती है ठीक
अगर आप बार-बार बीमार होते रहते हैं, तो यह नजर दोष का संकेत हो सकता है। यह नजर उतारने से ही ठीक हो सकता है। ऐसे में इसके लिए कपूर का उपाय आपके बेहद काम आ सकता है।
Advertisement
जीवन की बाधा होती है दूर
अगर परिवार के किसी सदस्य को नजर लग गई है, तो इस वजह से भी उसकी तरक्की में बाधा उत्पन्न हो सकती है। साथ ही यह उसके जीवन पर असर डालती है। ऐसे में कपूर आपने बेहद काम आ सकता है।
यह भी पढ़ें… Falgun Maah: आज से शुरू हो रहा है हिंदू कैलेंडर का आखिरी माह फाल्गुन, जानें महत्व और व्रत-त्योहार
Advertisement
कपूर से कैसे उतारे नजर
कपूर से नजर उतारने के लिए सबसे पहले 7 कपूर के टुकड़े लें। इसे पीड़ित व्यक्ति के सिर के ऊपर से सीधी और उल्टी दिशा में 7 बार घुमाएं। नजर उतारने के बाद इस कपूर के टुकड़े को रात के समय चौराहे पर जाकर जला दें। इस तरह जलाने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 25 February 2024 at 18:46 IST