अपडेटेड 3 April 2024 at 07:29 IST

Vastu Tips: रसोई में रखते हैं ये चीजें तो हो सकते हैं कंगाल, जानिए क्या कहते हैं वास्तु नियम...

Vastu Tips For Kitchen: अगर आपकी रसोई में ये चीजें हैं तो आपको इन्हें फौरन अपनी रसोई से बाहर कर देना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Kitchen Colour Scheme Suggestions
रसोई के लिए वास्तु टिप्स | Image: Unsplash

Vastu Tips For Kitchen: किसी भी घर का सबसे अहम हिस्सा रसोईघर होता है। रसोई हमारी सेहत और स्वाद दोनों का ध्यान रखती है। इस जगह बेहद स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए भी काफी जरूरी होते हैं। जिस तरह से भोजन करना हमारी सेहत के लिए जरूरी होता है उसी तरह से रसोई घर की सुख-समृद्धि में अहम भूमिका निभाती है।

जी हां, रसोई को लेकर वास्तु शास्त्र में कई नियम बनाए गए हैं। जिसके अनुसार आपको भूलकर भी रसोई में कुछ चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों को रखने से घर में कंगाली आ सकती है और आप कर्ज में डूब सकते हैं। इसलिए आपको वास्तु के नियमों के अनुसार ही रसोई में किसी भी वस्तु को रखना चाहिए। तो चलिए जान लेते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक किन चीजों को रसोई में नहीं रखना चाहिए।

रसोई में भूलकर भी न रखें ये चीजें (Do not keep these things in the kitchen even by mistake)

रसोई में भूलकर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष पैदा होता है। इसके अलावा घर के सदस्यों में लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है।

शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव से बचना चाहते हैं तो भूलकर भी रसोई में बचा हुआ गूंथा आटा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कंगाली आ सकती है। इतना ही नहीं आपको बचे हुए आटे की रोटी भी नहीं बनानी चाहिए, वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना जाता है।

Advertisement

वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि रसोई में मंदिर बनाना अच्छा होता है जबकि इससे विपरित, रसोई में मंदिर नहीं बनाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रसोई में लहसुन, प्याज, मांस आदि का इस्तेमाल होता है। जो वास्तु के अनुसार अशुभ है। इसलिए रसोई में मंदिर नहीं होना चाहिए।

अगर आपकी रसोई में टूटे हुए या बेहद पुराने बर्तन हैं जिनमें जंग आदि लग चुका है तो आपको इन्हें फौरन निकाल देना चाहिए। ये आपकी आर्थिक स्थिति को बहुत ज्यादा खराब कर सकते हैं। साथ ही इससे मां अन्नपूर्णा की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बधुवार को करें ये उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 April 2024 at 07:16 IST