अपडेटेड 1 January 2024 at 10:37 IST

Vastu Tips: रात में सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें, जाग उठेगी किस्मत, वैवाहिक जीवन में भी मिलेगा लाभ

आपने कभी न कभी बुजुर्गों को ये कहते जरूर सुना होगा कि रात में सोते समय कुछ चीजों को सिरहाने रखना चाहिए। आइए जानते हैं किन चीजों को रखने से क्या फायदे होते हैं।

sleeping Vastu Tips
सिरहाने रखकर सोएं ये चीजें मिलेगा फायदा | Image: Freepik

Vastu Tips For Pillow: आप ने कभी न कभी बड़े-बुजुर्गों को ये कहते जरूर सुना होगा कि रात में सोते समय कुछ चीजों को सिरहाने रखना चाहिए, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसका जिक्र वास्तु शास्त्र में भी किया गया है। दरअसल, वास्तु में सुखद जीवन जीने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिनमें से कुछ ऐसी चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें सिरहाने रखकर सोने से जीवन में कई सकारात्मक फायदे मिलते हैं। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें…

  • जीवन में चाहते हैं सकारात्मक बदलाव?
  • सोते समय सिरहाने क्यों रखनी चाहिए कुछ चीजें?
  • सोते समय सिरहाने कौन-कौन सी चीजें रखें?

सिरहाने क्यों रखनी चाहिए कुछ चीजें?

ऐसी मान्यता है कि हम जो भी चीजें अपने सिरहाने रखकर सोते हैं उसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव हमारे ऊपर पड़ता है। ऐसे में वास्तु में कुछ चीजों के बारे में बताया है जिसे सिरहाने रखकर सोने से आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत ठीक रहती है, तो वहीं धन समृद्धि के योग भी बनने लगते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीजें हैं जिन्हें सिरहाने रखकर सोने से सोया हुआ भाग्य भी जाग उठता है।

सोते समय सिरहाने कौन-कौन सी चीजें रखें?

सुंगधित फूल
वास्तु के मुताबिक सोते समय सुंगधित फूल तकिए के नीचे रखने चाहिए। ये मानसिक शांति के साथ अच्छी नींद आने में मददगार साबित होता है। साथ ही ये वैवाहिक जीवन के लिए उत्तम होता है।

Advertisement

सेंधा नमक और सिक्का
अगर आपकी सेहत लंबे समय से खराब चल रही है तो ऐसे में सोते समय अपने सिरहाने पूर्व दिशा की ओर एक कटोरी में सेंधा नमक और एक रुपए का सिक्का रखें। ऐसा करने पर सेहत में सुधार आने लगेगा।

लहसुन
वास्तु के मुताबिक अगर आप सोते समय लहसुन की कुछ कलियां अपने सिरहाने रखते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और अच्छी नींद आती है।

Advertisement

तांबे के लोटे में पानी 
सोते समय अपने सिरहाने तांबे के लोटे में पानी भरकर रखें और सुबह किसी पेड़ या पौधे में डाले दें। ऐसा करने से सेहत को लाभ पहुंचता है।

यह भी पढ़ें… New Year Wishes: खास अंदाज में अपनों को दें नए साल की बधाई, भेजें ये लेटेस्ट Wishes

हरी इलायची
सोते समय तकिए के नीचे हरी इलायची रखकर सोने से व्यक्ति को गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें… January 2024 Vrat Tyohar: साल का पहला महीना है बेहद खास, मनाए जाएंगे प्रमुख व्रत-त्योहार

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Arpit Mishra

पब्लिश्ड 31 December 2023 at 22:01 IST