अपडेटेड 15 February 2024 at 23:04 IST

Vastu Tips: घर में रखीं इन चीजों की बदलते रहें जगह, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Vastu Shastra में घर में रखी चीजों के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से जीवन में आने वाली कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

Vastu for home
घर के वास्तु नियम | Image: freepik

Vastu Tips For Dhan Prapti: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियमों के बारे में बताया गया है जिनका पालन करने से जिंदगी में आने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे ही कुछ नियम घर में रखी चीजों के लिए भी बताए गए हैं। जिसकी अनदेखी करने पर आर्थिक, शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने रहन-सहन में कुछ बदलाव कर लें, तो वास्तु दोष से छुटकारा पा सकते हैं।

वास्तु शास्त्र एक प्रचीन शास्त्र है, जो हमें बताता है कि आपका घर, कार्यस्थल या फिर वह जगह जहां आप ज्यादा समय बिताते हैं, उसे कैसा होना चाहिए और किस दिशा में कौन सी वस्तु को रखना चाहिए। ऐसे ही कुछ नियम घर में रखी चीजों को लेकर भी बताए गए हैं, जिन्हें समय-समय पर इधर से उधर करते रहना चाहिए। तो चलिए इसके बारे में जानते हैं।

क्यों करना चाहिए वास्तु के नियमों का पालन?

कहा जाता है कि वास्तु में बताए गए नियमों का पालन करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और पैसों की कभी कमी नहीं होती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा बरकत बनी रहे और मां लक्ष्मी का वास रहे तो वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन जरूर करें।

घर में रखें इन सामनों की बदलते रहें जगह

वास्तु शास्त्र के मुताबिक सालों तक एक ही जगह पर रखा सामान जीवन पर अशुभ असर डालता है और घर में निगेटिविटी लेकर आता है। इसलिए सामान की जगह बदलते रहना बहुत जरूरी है।

Advertisement

फ्रिज
घर में बरकत चाहते हैं तो फ्रिज, अनाज की टंकी और सोफे को समय-समय पर खिसकाते रहे। इससे कोनों में सफाई होगी और जगह बदलने से थोड़ा नयापन भी आएगा। साथ ही ऐसा करने से घर से निगेटिविटी दूर चली जाती है।

अलमारी 
घर में भारी सामान एक बार जहां रख दिया जाता है वो सालों तक उस जगह पर वैसे ही बना रहता है। इसी में अलमारी भी है। लोग अक्सर जिस तरफ अलमारी की सेटिंग करते हैं उसे बरसों तक उसी जगह पर रखते हैं, लेकिन ऐसा करना वास्तु दोष को दावत देना होता है। इसलिए अलमारी को महीने दो महीने में हिलाना चाहिए। उसे एक-दो इंच या फिट इधर उधर खिसकाना चाहिए। इससे धन का मूवमेंट भी बना रहेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी और घर में बरकत भी आएगी।

Advertisement

बेड 
अक्सर लोग बेड के अन्दर बहुत सारा ऐसा सामान रख देते हैं जो कि कभी इस्तेमाल ही नहीं होता। ऐसे सामान को बाहर निकाल देना ही बेहतर है। क्योंकि वास्तु के अनुसार बेड में बेकार सामान रखा रहने से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़ें… Wrinkles Remedies: चेहरे पर नजर आने लगी है झुर्रियां? एलोवेरा में मिलाकर लगाएं ये चीजें, मिलेगी राहत

वास्तु के अनुसार बेड के अन्दर लोहे का या स्टील का सामान बिल्कुल न रखें। इससे कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी की प्रॉब्लम और नींद ना आने जैसी समस्याएं धीरे-धीरे जड़ पकड़ लेती हैं।

वास्तु के मुताबिक सालों तक एक ही जगह पर बेड लगा रहने से भी घर में वाद-विवाद का माहौल बनता है और पति-पत्नी के रिश्ते में भी खटास आती है। इसलिए समय-समय इसकी जगह बदलते रहें ताकि सफाई भी हो जाए और नयापन भी नजर आए।

यह भी पढ़ें… हरी इलायची में छुपे हैं सेहत के कई राज, सोने से पहले गर्म दूध के साथ करें सेवन; होंगे कई फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 February 2024 at 23:04 IST