अपडेटेड 11 February 2024 at 16:12 IST

Vastu Tips: कहीं घर के मंदिर में आप भी तो नहीं रखते ये चीजें? खूब होगा नुकसान, फौरन हटाएं

Vastu Tips For Temple: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर में कुछ चीजों को रखना अशुभ माना जाता है।

Follow : Google News Icon  
Vastu Tips For Temple
मंदिर में न रखें ये चीजें | Image: Pexels

Vastu Tips For Temple: घर में मंदिर का होना बेहद शुभ माना जाता है। मंदिर में रखी गई देवी-देवताओं की तस्वीरें और मूर्ति, घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। कहते हैं जिस घर में नियमित रूप से भगवान की आराधना की जाती है उस घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

हालांकि, घर के मंदिर में कुछ चीजों को रखने की मनाही भी होती है। जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर के मंदिर में उन चीजों को रखते हैं जिनकी मनाही है तो चाहे आप भगवान की कितनी ही उपासना क्यों ने कर लें, आपको उनके पूजन का पूरा फल नहीं मिलेगा।

ऐसे में जरूरी है कि आपको इस बात की पूरी जानकारी हो कि कौन सी चीजें आपको घर के मंदिर या उसके आस-पास बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या कहते हैं वास्तु शास्त्र के नियम।

इन चीजों को घर के मंदिर से रखें दूर

  • कुछ लोग मंदिर या इसके आस-पास पूर्वजों व पितरों की तस्वीर रखते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंदिर के नजदीक पूर्वजों और पितरों की तस्वीर रखना अशुभ माना जाता है। इसलिए इन्हें घर के मंदिर से दूर ही रखें।
  • मंदिर में कभी भी मुरझाए हुए फूल नहीं रखने चाहिए। वरना इससे जीवन में नकारास्तम ऊर्जा आती है। वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है।
  • वैसे तो मंदिर में शंख रखना काफी शुभ होता है, लेकिन आपको मंदिर में एक से ज्यादा शंख बिल्कुल नहीं रखने चाहिए। इससे घर में धन की कमी होती है।
  • घर के मंदिर में माचिस रखना भी अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि घर के मंदिर में माचिस रखने से घर की शांति भंग होती है और परेशानियां बढ़ जाती है।
  • इस बात का विशेष ध्या रखें कि घर के मंदिर में किसी भी देवी या देवता की पुरानी या फटी फोटो न हो। इससे भगवान की पूजा पूरी नहीं माना जाती है। 

ये भी पढ़ें : Shaniwar Upay: कष्टों से पानी है मुक्ति या करियर में चाहिए सफलता, शनिवार को करें लौंग के ये खास उपाय

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 January 2024 at 06:55 IST