अपडेटेड 8 February 2024 at 15:47 IST

Vastu Tips: घर में पर्दे लगाते समय जरूर रखें वास्तु का ध्यान, तभी बनी रहेगी खुशहाली

Vastu Tips for Curtain Color: अगर आप घर में पर्दे लगवाने जा रहे हैं तो आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्दों के रंगों का चयन करना चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Curtain
घर के पर्दों के लिए वास्तु टिप्स | Image: Pexels

Vastu Tips for Curtain: शास्त्रों में वास्तु शास्त्र को बेहद अहम दर्जा दिया गया है। घर की बनावट हो या ऑफिस में वस्तुओं का रख-रखाव हो, वास्तु के नियम के बिना हर काम अधूरा है। कई लोग वास्तु के नियमों की अनदेखी करते हुए घर में कई सामानों का रख-रखाव करते हैं जिस कारण उनके घर में बरकत नहीं हो पाती है।

दरअसल, शास्त्रों में माना गया है कि घर की छोटी से छोटी वस्तु के लिए वास्तु शास्त्र में कई नियम बनाए गए हैं। जिनके अनुसार ही हमें सही दिशा-स्थान पर उन वस्तुओं इत्यादि को रखना चाहिए। घर की साज-सज्जा के लिए हम खिड़की और दरवाजों पर पर्दे भी लगवाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में पर्दे लगाने के लिए भी वास्तु के कई नियम हैं?

जी हां, वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पर्दे लगाते समय हमें उनके रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना गलत रंग के पर्दे वास्तु दोष का कारण बन सकते हैं। इसलिए बिना सोचे-समझे किसी भी दिशा या किसी भी रंग के पर्दे घर पर न लगाएं। चलिए जान लेते हैं कि घर में सुख-समृद्धि को कायम रखने किन रंगों को पर्दों को लगाना चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर पर लगाएं इन रंगों के पर्दे

लाल रंग का पर्दा

Advertisement

अगर आपके घर में हमेशा अशांति बनी रहती है तो आपको घर में लाल रंग के पर्दे लगाने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार आप दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगा सकते हैं, ये कलह-क्लेश को दूर कर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का काम करेगा।

हरे रंग का पर्दा

Advertisement

हरा रंग खुशहाली, प्रकृति और एकता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप किसी परेशानी या संकट से गुजर रहे हैं तो आपको घर में हरे रंग के पर्दे जरूर लगाने चाहिए। ये आपके घर को खुशियों से भर देने का काम करेंगे।

पीले रंग का पर्दा

ज्यादातर पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों में पीले रंग का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। क्योंकि ये रंग काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार आप पीले रंग के पर्दे भी घर में लगा सकते हैं। इसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

गुलाबी रंग का पर्दा

घर में आपसी प्रेम और मेल-जोल को बनाए रखने के लिए गुलाबी रंग के पर्दे लगाएं। ये परिवार और दाम्पत्य जीवन में प्रेम को बढ़ावा देने का काम करेंगे।

सफेद रंग का पर्दा

किसी तरह की आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तो घर में सफेद रंग के पर्दे लगाएं।
वास्तु के अनुसार, आप घर के पश्चिम दिशा के दरवाजे या खिड़की पर सफेद रंग के पर्दे लगा सकते हैं। इससे आर्थिक संकट दूर होगा और घर में बरकत बनी रहेगी। 

ये भी पढ़ें : Happy Propose Day: इजहार-ए-मोहब्बत करने के लिए इन खास मैसेजेस का लें सहारा, पढ़ते ही हो जाएगा इश्क

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 February 2024 at 14:50 IST