अपडेटेड 24 December 2023 at 18:05 IST

Vastu Tips: घर में इन पौधों का सूखना होता है अशुभ, भंग होती है सुख-शांति; छा जाती है कंगाली

Vastu के मुताबिक घर में मौजूद कुछ पौधों का सूखना घर के लिए बुरा साबित होता है। साथ ही आर्थिक तंगी और कंगाली का सामना भी करना पड़ता है।

Plants
Vastu Tips: घर में इन पौधों का सूखना होता है अशुभ, भंग होती है सुख-शांति; छा जाती है कंगाली | Image: shutterstock

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र है जिन्हें घर के लिए बहुत ही शुभ और देवी-देवताओं के वास वाला बताया गया हैं। यही वजह है कि लोग इन पौधों को घर में लगाते हैं, लेकिन कई बार ये पौधे अचानक से सूखने लगते हैं, कहा जाता है कि यूं अचानक घर में शुभ पौधों का सूखना बहुत ही अशुभ होता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे कौन से पौधे हैं जिनका सूखना बहुत ही अशुभ होता है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्या आप के घर में तुलसी, शमी जैसे शुभ पौधे?
  • कौन-कौन से पौधे सूखना होता है अशुभ?
  • शुभ पौधों के सूखने से क्या होता है?

कौन-कौन से पौधे सूखना होता है अशुभ?

तुलसी
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी को बहुत ही शुभ और पूजनीय बताया गया है। यह जिस भी घर में होता है वहां सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। ऐसे में इसका सूखना बहुत ही बुरा माना गया है। मान्यता है कि इससे घर में गरीबी आ सकती है।

मनी प्लांट
वास्तु के मुताबिक मनी प्लांट धन का पौधा है, जो शुक्र ग्रह से संबंधित है। ऐसे में अगर ये पौधा अचानक से सूख जाए तो, यह आने वाले समय में आर्थिक तंगी का संकेत होता है।

Advertisement

शमी का पौधा
शमी के पौधे का संबंध भगवान शिव और शनिदेव से माना गया है। ऐसे में अगर यह पौधा अचानक से सूख जाए तो यह शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा होने पर खराब आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ता है।

अशोक
वास्तु के मुताबिक अशोक का पौधा घर के मुख्य द्वार पर लगाना बहुत ही शुभ होता है। यह सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ावा देता है। मान्यता है कि अशोक का पौधा सूखने पर घर की सुख-शांति भंग हो जाती है।

Advertisement

आम का पेड़
अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि आम के पेड़, लकड़ियां और पत्तों का इस्तेमाल शुभ और मांगलिक कार्यों में किया जाता है। क्योंकि शास्त्रों में आम के पेड़ को देवीय वृक्ष माना जाताहै। कहते हैं कि इसमें हनुमान जी का वास होता है। ऐसे में इसका सूखना बहुत ही अशुभ होता है। इसके सूखने पर जेब खाली होने लगती है।

यह भी पढ़ें… Dinner के बाद चलें 1 हजार कदम, नींद से वेट लॉस तक होते हैं अनेक फायदे

शुभ पौधों के सूखने से क्या होता है?

कहा जाता है कि इन पौधों का सूखना बहुत ही अशुभ होता है। इनके सूखने से घर में नकारात्मकता आ सकती है। साथ ही सूखने हुए पौधे घर में वास्तु दोष पैदा कर सकते हैं। ऐसे में इन्हें हरा-भरा रखने की कोशिश करनें और अगर ये सूख जाएं तो तुरंत ही इन्हें घर से बाहर निकाल दें।  

यह भी पढ़ें… कोरोना के नए वेरिएंट JN1 ने पसारे पैर, इन चीजों को खाकर बढ़ाएं इम्यूनिटी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 24 December 2023 at 18:05 IST