अपडेटेड 22 March 2024 at 13:51 IST
Maa Lakshmi Upay: शुक्रवार के दिन करेंगे ये उपाय तो बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब बरसेगा धन
Maa Lakshmi: अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन उन्हें ये चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Maa Lakshmi Blessing: हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं। लक्ष्मी माता के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन उपवास भी करते हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धाभाव से मां लक्ष्मी की पूजा करता है उसे माता की कृपा प्राप्त होती है और घर-परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वहीं, शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से भी मां लक्ष्मी की कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है। आइए जानते हैं कि शुक्रवार के दिन आपको क्या विशेष उपाय करने चाहिए ताकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ घर-परिवार में खुशहाली बने रहे।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय (Shukrawar Ke Upay)
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं ये चीजें
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को शंख, कौड़ी, कमल का फूल, मखाने, बताशे, खीर, गुलाब का इत्र, श्रृंगार का सामान आदि चीजें अर्पित करनी चाहिए। इससे लक्ष्मी माता जल्दी प्रसन्न होती हैं।
Advertisement
कमल का फूल
मां लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल जरूर अर्पित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Advertisement
चीटी को खिलाएं खाना
शुक्रवार के दिन काली चींटियों को चीनी, आटा आदि चीजें खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आपके घर-परिवार पर बना रहेगा और काम में आ रही अड़चनें खत्म होंगी।
श्री यंत्र की पूजा
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ-साथ श्री यंत्र की पूजा भी करें। ऐसा करने से माता साधन को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशिवालों के लिए शानदार रहने वाला है, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 07:50 IST