अपडेटेड 5 April 2024 at 08:34 IST
Maa Lakshmi: पाना है मां लक्ष्मी का आशीर्वाद तो जरूर अर्पित करें ये चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी!
Maa Lakshmi: अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन उन्हें ये चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Maa Lakshmi Blessing: हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन मुख्य रूप से मां लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं। लक्ष्मी माता के भक्त उनकी कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन उपवास भी करते हैं। माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धाभाव से मां लक्ष्मी की पूजा करता है उसे माता की कृपा प्राप्त होती है।
वहीं, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से माता जल्द प्रसन्न हो जाती हैं। ऐसे में आपको ये जान लेना चाहिए कि शुक्रवार के दिन कौन सी विशेष चीजें आपको मां लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ घर-परिवार में खुशहाली भी बनी रहेगी।
मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें (Shukrawar Ke Upay)
कमल का फूल
मां लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है। इसलिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को कमल का फूल जरूर अर्पित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
Advertisement
दूध की खीर
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्म की पूजा करते समय उन्हें सफेद चीजों का भोग जरूर लगाएं। इसके लिए आप दूध से बनी खीर भी माता को भोग में अर्पित कर सकते हैं। इससे माता जल्दी प्रसन्न होकर साधक की झोली खुशियों से भर देंगी।
Advertisement
मिश्री और बताशे
दूध से बनी खीर के अलावा आप मां लक्ष्मी को मिश्री और बताशे भी अर्पित कर सकते हैं। माता को इन चीजों का भोग लगाने के बाद आप इसे प्रसाद के रूप में अन्य लोगों को अर्पित कर सकते हैं।
लाल वस्त्र
मां लक्ष्मी को लाल रंग बेहद प्रिय है। ऐसे में आप उन्हें पूजा के दौरान लाल रंग के वस्त्र, चुनरी आदि अर्पित कर सकते हैं। इससे माता प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनाए रखेंगी।
नारियल
हिंदू पूजा पाठ में नारियल का विशेष महत्व होता है। वहीं, मां लक्ष्मी की पूजा में भी नारियल अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी साधक की झोली धन-धान्य से भर देती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 April 2024 at 08:25 IST