अपडेटेड 7 March 2024 at 09:28 IST

Aaj Ka Rashifal: आज कष्टों से भरा रहेगा इन राशियों का दिन, इन्हें मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7th March: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
Zodiac Signs
आज का राशिफल | Image: X

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 7 मार्च 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाद-विवाद में पड़ने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

आज का दिन आपके लिए परेशानीभरा साबित हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। आज ऑफिस में आपको अत्यधिक काम करना पड़ेगा। बिजनेस में भी कुछ खास लाभ नहीं होगा। आज कोई दुखद समाचार भी आपको परेशान कर सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

आज का दिन आपके लिए काफी सुकूनभरा साबित होगा। काफी दिनों से रुका हुआ काम आज बन जाएगा। बिजनेस में मुनाफा मिलने का योगा है। नौकरी में आज आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि  (Cancer)

आपका दिन तनावभरा रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। बिजनेस के क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह राशि  (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्णय लेने से सोच-विचार जरूर करें। ऑफिस में टीम मेंबर्स के साथ मिलाजुला व्यवहार रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए शानदारी रहने वाला है। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लम्बे समय से रुके हुए काम आज बन जाएंगे। बिजनेस में आज आपको खूब मुनाफा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

तुला राशि  (Libra)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रंशसा हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले आज किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। किसी की बातों में आने से बचें। मानसिक तनाव के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। मन को शांत रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वाले अगर कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए सबसे सही रहेगा। आज आपको नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लम्बे समय से किसी बीमारी को लेकर परेशान हैं तो आज आपको अपनी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं, आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। किसी को कर्ज देने से बचें। दान-पुण्य का काम करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कोई बात परेशान कर सकती है। इसलिए संयम से काम लें। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। बिजनेस करने वालों को आज मुनाफा होगा। सेहत को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)

कुंभ राशि वालों का आज का दिन आज काफी संर्घषभरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस की चिंताओं से घिरे रहेंगे। पार्टनर के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। घर के किसी काम को लेकर परिवार के साथ विवाद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है। 

ये भी पढ़ें: Hair Care: बालों में करने जा रहे हैं कलर? तो इन बातों का रखें खास ध्यान, हेयर करेंगे शाइन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 06:15 IST