अपडेटेड 2 April 2024 at 07:15 IST
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की किस्मत बदल देगा आज का दिन, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 2nd April: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी मंगलवार, 2 अप्रैल 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए काफी सुकूनभरा साबित होगा। काफी दिनों से रुका हुआ काम आज बन जाएगा। बिजनेस में मुनाफा मिलने का योगा है। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। वाद-विवाद में पड़ने से बचें।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
वृषभ राशि वालों का आज का दिन आज काफी संर्घषभरा रहने वाला है। आज आप बिजनेस की चिंताओं से घिरे रहेंगे। पार्टनर के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। घर के किसी काम को लेकर परिवार के साथ विवाद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव हो सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में आज आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं, आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। किसी को कर्ज देने से बचें। दान-पुण्य का काम करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कोई बात परेशान कर सकती है। इसलिए संयम से काम लें। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। बिजनेस करने वालों को आज मुनाफा होगा। सेहत को लेकर थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने से लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के काम की प्रंशसा हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले आज किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। किसी की बातों में आने से बचें। मानसिक तनाव के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। मन को शांत रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले अगर कुछ नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए सबसे सही रहेगा। आज आपको नौकरी से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। लम्बे समय से किसी बीमारी को लेकर परेशान हैं तो आज आपको अपनी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए शानदारी रहने वाला है। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लम्बे समय से रुके हुए काम आज बन जाएंगे। बिजनेस में आज आपको खूब मुनाफा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
आपका दिन तनावभरा रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। बिजनेस के क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्णय लेने से सोच-विचार जरूर करें। ऑफिस में टीम मेंबर्स के साथ मिलाजुला व्यवहार रखें। सेहत का ध्यान रखें।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए परेशानीभरा साबित हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर बेचैन रहेंगे। आज ऑफिस में आपको अत्यधिक काम करना पड़ेगा। बिजनेस में भी कुछ खास लाभ नहीं होगा। आज कोई दुखद समाचार भी आपको परेशान कर सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 2 April 2024 at 06:09 IST