अपडेटेड 28 February 2024 at 10:37 IST

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन राशि तक, कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28th February: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
Zodiac signs
आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानी बुधवार, 28 फरवरी 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा मिलने के योग हैं। हेल्थ का ध्यान रखें। विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई जरूर करें। आज ज्यादा पैसा खर्च करने से बचें। परिवार के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। बिजनेस में आज अच्छा मुनाफा होगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार करें। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

आज का दिन बेहद शानदार रहने वाला है। कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में पावर और बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा मिलेगा। पैसों के लेन-देन से बचें। ज्यादा खर्च न करें। कहीं घूमने जाने का योग है।

कर्क राशि  (Cancer)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट्स मिलने से लाभ होगा। आज अपने मन को शांत रखें। नौकरी में अड़चनें आ सकती हैं। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि  (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। करियर में तरक्की मिल सकती है। बिजनेस को लेकर आज आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। कहीं घूमने जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मन किसी बात को लेकर अशांत रहेगा। बिजनेस में नुकसान के आसार हैं, इसलिए ज्यादा खर्च करने से बचें। आज धैर्य से काम  लें। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि  (Libra)

तुला राशि वालों को आज के दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में लाभ हो सकता है। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा मिलेगा। कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। पैसों के लेन-देन से बचें। सेहत अच्छी रहेगी। कहीं घूमने जाने का योग है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको बिजनेस-नौकरी में लाभ मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा। सेहत में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं। आज दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से रुके हुए कई काम आज बन जाएंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। ज्यादा तनाव लेने से बचें वरना आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। हालांकि आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। किसी को आज कर्ज न दें। किसी विषय पर परिवार की सलाह मिल सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी दिक्कत-परेशानी वाला दिन साबित हो सकता है। आज बिजनेस में भी आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। इसलिए उन्हें नजरअंदाज करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी मुसीबत से छुटकारा मिलने वाला है। किसी के साथ आज लड़ाई में न पड़ें। सेहत का ध्यान रखें। कहीं घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: AC से रेफ्रिजरेटर तक, Amazon पर 50% से ज्यादा छूट का फायदा उठा रहे ग्राहक; ऑफर्स देख झूम उठेंगे आप

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 28 February 2024 at 06:32 IST