अपडेटेड 22 March 2024 at 09:19 IST
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशिवालों के लिए शानदार रहने वाला है, पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22nd March: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शुक्रवार, 22 मार्च 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। करियर में तरक्की का योग है। बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं। हेल्थ भी अच्छी बनी रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
आज का दिन आपके लिए काफी थका देने वाला दिन साबित होगा। आज आपको शारीरिक रूप से कोई परेशानी हो सकती है। आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। नौकरी-बिजनेस में अड़चनें आ सकती हैं। किसी के साथ झगड़े में न फंसें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
आज आप किसी स्पेशल व्यक्ति के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपको बिजनेस-नौकरी में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्तर पर आज खूब मुनाफा होगा। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब रहेगा इसलिए अपना ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला हो सकता है। आज के दिन झगड़े आदि में पड़ने से बचें। दूसरों के मामलों में बोलना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। हेल्थ को लेकर परेशानी हो सकती है। परितवार के साथ वाद-विवाद हो सकता है। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए बेहद खास होने वाला है। कई समय से रुके हुए काम आज बन सकते हैं। नौकरी में काम की सराहना हो सकती है। कोई भी काम करने से पहले परिवार से सलाह जरूर लें। फालतू खर्चों से बचें। आज कहीं घूमने जाने का योग है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायी हो सकता है। ज्यादा तनाव लेने से बचें वरना आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में आज निवेश करेंगे तो मुनाफा मिल सकता है। हेल्थ का ध्यान रखें। नया वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताएं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों को आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा। बिजनेसपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पार्टनरशिप में मन-मुटाव आ सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात का योग है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आप मानसिक तनाव से घिरे रहेंगे। कई रुके हुए कामों को लेकर परेशान होने से बचें। बिजनेस में लाभ के योग हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं। हेल्थ का ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को आज के दिन बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। पैसों के लेन-देन से बचें। ज्यादा ईमानदारी आज आप पर भारी पड़ सकती है। किसी के बहकावे में आकर पैसे खर्च करने से बचें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि बिजनेस में मुनाफा मिलने का योग है। किसी भी तरह की लड़ाई में न पड़ें। बोलचाल करते समय उचित शब्दों का ध्यान रखें। सेहत का ध्यान जरूर रखें। कहीं घूमने का योग है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से रुका हुआ काम आज बन जाएगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। बिजनेस में लाभ होगा। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बितेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन काफी मेहनत करने वाला दिन हो सकता है। आज आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज बिजनेस में भी आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। वाहन चलाते समय अधिक सावधान रहें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 March 2024 at 06:22 IST