अपडेटेड 20 February 2024 at 08:24 IST
Aaj Ka Rashifal: इन राशिवालों को हो सकती है परेशानी, इनका रहेगा दिन शानदार, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19th February: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए कष्टकारी होने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों का दिन आज बेहद शानदार रहेगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी मंगलवार, 20 फरवरी 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों को आज का दिन बेहद सावधान रहना होगा। परिवार के साथ समय बीतेगा। आज कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है।
वृषभ राशि
Advertisement
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज बिजनेस में रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। नौकरी करने वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि
Advertisement
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी बिजी रहने वाला है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं लोगों के लिए आज पढ़ाई करने का अच्छा मौका है। रिश्तों को वक्त दें। सेहत अच्छी रहेगी। आज ज्यादा धन खर्च करने से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरी करने वालों के काम की आज खूब प्रशंसा हो सकती है। लव लाइफ ठीक है. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें, चोट लग सकती है. पैसे की परेशानी हो सकती है, संभलकर खर्च करें। यात्रा पर जाने का योग है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं होगा। आज बिजनेस में नुकसान होने के आसार हैं। पार्टनरशिप पर आंख बंद करके भरोसा न करें। नौकरी पेशा लोगों को आज काम में परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें। आज दोस्तों के साथ बाहर जरूर जाएं। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। काम का ज्यादा प्रेशर आपको मानसिक तनाव दे सकता है। इसलिए फ्री होकर काम करें। टीम मेंमबर्स के साथ बनाकर चलें। परिवार के साथ अच्छा समय गुजरेगा। अटके पैसे वापस मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। बिजनेस में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार के साथ समय बिताएं। आज आपको स्वास्थ्य का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। गाड़ी चलाते समय सावधान रहें।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन फलदायी हो सकता है। मानसिक तनाव लेने से बचें। बिजनेस में आज कोई बड़ा निवेश न करें। ऑफिस में आज आपके काम की आलोचना हो सकती है। मित्रों के साथ समय बीतेगा। खान-पान का ध्यान रखें, तभी सेहत अच्छी होगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। बिजनेस करने वालों को न मुनाफा होगा न ही नुकसान होगा। विद्यार्थी पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें। आज आपको कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है। आज कोई भी काम बिना सोचे-समझे न करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको ऑफिस में तनाव और परेशानी का हो सकती है। लव लाइफ में अड़चनें नजर आ रही हैं। इसलिए पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं। किसी के साथ आज बहस करने से बचें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी बदलने का समय पास है इसलिए तनाव न लें। बिजनेस में धन निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। विद्यार्थी आज पढ़ाई जरूर करें। किसी भी तरह की लड़ाई में न पड़ें। बोलचाल करते समय उचित शब्दों का ध्यान रखें। वाहन चालते समय सतर्क रहें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 20 February 2024 at 06:40 IST