अपडेटेड 15 February 2024 at 10:51 IST
Aaj Ka Rashifal: आज बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, कारोबार में मिलेगी खूब सफलता, जानिए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 15th February: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद परेशानीभरा हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 15 फरवरी 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कष्टकारी साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
12 राशियों का राशिफल
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज कारोबार को लेकर आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि आपको ऑफिस में कम प्रेशर मिलने की संभावना है। घर-परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज मन लगाकर पढ़ाई जरूर करें।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानीभरा हो सकता है। फालतू खर्चों से बचें। बिजनेस में टेंशन बढ़ सकती है। वर्कप्लेस पर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। ऑफिस में भी आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए मन को शांत रखें। शादीशुदा जीवन में भी परेशानी आ सकती है। आज का दिन आपको संयम से काम लेना होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ समय जरूर बिताएं। बिजनेस में फायदा हो सकता है। ऑफिस में आज आपके काम की तारीफ हो सकती है। सेहत भी अच्छी रहेगी। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आज आपका ट्रांसफर हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा मिलने के योग है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बोलते समय शब्दों का ध्यान जरूर रखें। किसी के साथ गलत बर्ताव करने से बचें। सेहत ठीक रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें और वाहन चलते समय सावधान रहें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका भाग्य चमक सकता है। बिजनेस हो या नौकरी आज आपको हर तरफ से फायदा मिलने का योग है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज काफी बिजी रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। कुल मिलाकर आज आपके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होगी।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों को आज के दिन अधिक सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस में कोई भी निर्णय लेते समय जांच-पड़ताल जरूर करें। परिवार के साथ वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आपकी सोच आज नेगेटिव दिशा में जा सकती है। पार्टनर के साथ समय बिताएं वरना वहां भी आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी सेहत थोड़ी गड़बड़ हो सकती है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके बिजनेस में काफी तेजी आ सकती है। ऑफिस में आपके काम को सराहा जा सकता है। पार्टनरशिप पर ज्यादा विश्वास न करें। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज थोड़ी बहुत पारिवारिक जिम्मेदारी आपको परेशान कर सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आप अपने शत्रुओं को पीछे छोड़ आगे बढ़ जाएंगे। गुस्से पर काबू रखें। पैसा खर्च या इन्वेस्ट करते समय सावधानी बरतें। जॉब में परेशानी आ सकती है। किसी के साथ गलत व्यवहार न करें। परिवार के साथ वाद-विवाद हो सकता है इस स्थिति में खुद को शांत रखें। हेल्थ अच्छी रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए शानदार रहेगा। आज आपको संतान का सुख मिल सकता है। आपको बिजनेस में खूब लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को भी आज प्रशंसा मिल सकती है। करियर में तरक्की होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थी हैं तो मन लगाकर पढ़ाई करने की कोशिश करें। वाहन चलाते समय सावधान रहें। सेहत दुरुस्त रहेगी।
मकर राशि (Capricorn)
आज आपके कई कामों में अड़चनें पैदा हो सकती हैं। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। जॉब करने वालों को आज धैर्य रखने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव से दो-चार होना पड़ सकता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए प्रियजनों का ख्यान रखने का दिन है। हालांकि आज आप बिजनेस या अपने अन्य कामों को लेकर काफी बिजी रह सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आज आपको सफलता मिलेगी। मैरिड लाइफ में दिक्कते आ सकती हैं हालांकि आप इनसे आराम से निपट लेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज आर्थिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। इसलिए पैसों को हिसाब से खर्च करें। ऑफिस पर टीम के साथ काम करें। बिजनेस में मुनाफा न भी मिले तो जबरदस्ती न करें वरना आज आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का योग है। सेहत में थोड़ी गड़बड़ हो सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें : क्या आपके हैं कर्ली हेयर? बदलते मौसम में इस तरह करें केयर, नहीं तो बाल हो जाएंगे रूखे और बेजान
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 15 February 2024 at 10:35 IST