अपडेटेड 10 May 2024 at 09:41 IST

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को मिलेगा बिजनेस में मुनाफा, चमक जाएगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10th May: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
zodiac
आज का राशिफल | Image: Shutterstock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शुक्रवार, 10 मई 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। हालांकि आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। वहीं, आज आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। किसी को आज कर्ज न दें। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग है। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के बहुत दिनों से रुके हुए सभी काम बन जाएंगे। बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर फोकस करें। नौकरी करने वालों के काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ समय जरूर बिताएं। आज सेहत को लेकर आपको परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वाले किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई भी प्लान बनाने से पहले पूरा बजट तैयार जरूर करें। वहीं, आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। किसी की बातों में आने से बचें। मानसिक तनाव के कारण आपको परेशानी हो सकती है।

कर्क राशि  (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ढेर सारी खुशियां लेकर आने वाला है। आज आपको संतान सुख को लेकर खुशी मिल सकती है। कानून में लम्बे समय से फंसा कोई मामला आज हल हो सकता है। बिजनेस में आज आपको खूब मुनाफा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग है।

सिंह राशि  (Leo)

सिंह  राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में कई तरह के लाभ हो सकते हैं। बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरी करने वालों के काम की सराहना होगी। आज किसी को उधार देने से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कोई नया काम शुरू करने के लिए एकदम सही है। आज आपको नौकरी में सफलता हासिल होगी। हालांकि आपको बिजनेस में थोड़ा बहुत नुकसान झेलना पड़ सकता है। लम्बे समय से किसी बीमारी को लेकर परेशान हैं तो आज आपको अपनी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि  (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के क्षेत्र में किसी भी तरह का निर्णय लेने से बचें। ऑफिस में टीम मेंबर्स के साथ मिलाजुला व्यवहार रखें। परिवार के साथ समय अच्छ बितेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद भागदौड़ भरा रहने वाला है। आज कोई भी निर्णय बिना सोचे-समझे न लें। पैसों के लेन-देन से बचें। वहीं, बिजनेस करने वालों को बड़ा मुनाफा मिलने का योग है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में दोगुना काम करना पड़ सकता है। घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों को आज कोई बहुत अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बात को लेकर परिवार के साथ मन-मुटाव हो सकता है। बिजनेस-नौकरी में लाभ होगा। परिवार के साथ मन मुटाव हो सकते हैं। सेहत में थोड़ी दिक्कत देखने को मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन तनावभरा रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए ज्यादा धन खर्च करने से बचें। हालांकि आज आपकी आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन संघर्षपूर्ण रहने वाला है। आज ऑफिस में आपको अत्यधिक काम करना पड़ेगा। बिजनेस में भी कुछ खास नहीं होगा। किसी विषय को लेकर परिवार के साथ  मन मुटाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आज आपको हल्की खांसी या जुकाम हो सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको बिजनेस में मुनाफा मिल सकता है। सेहत को लेकर दिक्कत हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। 

ये भी पढ़ें: Health Care Tips: सेहत के लिए वरदान है तेजपत्ते का पानी, पीने से होंगे कई गजब के फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 May 2024 at 06:41 IST