Tamilnadu: मंदिर में हुई फल की नीलामी, 35,000 रुपये में बिका एक नींबू; जानिए क्या है पूरा मामला
मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि नीलामी में कम से कम 15 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इरोड के एक श्रद्धालु को एक नींबू 35,000 रुपये में बेचा गया।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

तमिलनाडु में इरोड के एक गांव स्थित मंदिर में हुई नीलामी में एक नींबू 35,000 रुपये में बिका। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। परंपरा के अनुसार, इरोड से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिवगिरि गांव के पास पझापूसियन मंदिर में महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान भगवान शिव को नींबू और फल सहित अन्य वस्तुएं चढ़ाई जाती हैं। बाद में इन वस्तुओं की नीलामी की जाती है।
मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि नीलामी में कम से कम 15 श्रद्धालुओं ने भाग लिया और इरोड के एक श्रद्धालु को एक नींबू 35,000 रुपये में बेचा गया। मंदिर के पुजारी ने नीलाम किए गए नींबू को सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को सौंपा। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सबसे ऊंची बोली लगाता है और नींबू प्राप्त करता है, उसे आने वाले वर्षों में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।
पहला नींबू चढ़ाने की क्या है मान्यता?
11 दिन तक चलने वाले इस त्योहार के पहले 9 दिनों में मंदिर में आने वाले श्रद्धालु नींबू चढ़ाते हैं। तिरुवनैनाल्लुर और स्थानीय लोगों की मान्यता है कि यहां आने वाले श्रद्धालु मंदिर में इस मान्यता से नींबू चढ़ाते हैं कि उनके परिवार को सुख और समृद्धि मिलेगी और उनकी धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। वहीं इस नींबू चढ़ाने की परंपरा को लेकर ये भी माना जाता है कि यहां नींबू चढ़ाने से नि:संतान दंपत्तियों के लिए भी फायदेमंद होता है। यहां पर पहले नींबू को बहुत बेहतरीन तरीके से सजाया जाता है और उसे काफी महत्ता दी जाती इसके अलावा इस नींबू को काफी शक्तिशाली भी माना जाता है।
अप्रैल 2015 में 27 हजार में हुई थी एक नींबू की नीलामी
वहीं अप्रैल 2015 में तमिलनाडु के विल्लूपुरम में हुई नीलामी में एक नींबू 27 हजार रुपये में नीलाम हुआ था। आपक बता दें कि यहां के इडुम्बन मंदिर में 11 दिनों चलने वाले धार्मिक उत्सव 'उथीराम' के पहले दिन बोली में एक नींबू 27 हजार में बिका था। वहीं 10 अन्य श्रद्धालुओं ने 68 हजार रुपये में नींबू खरीदा था। विल्लूपुरम के लोगों की इस मंदिर में फल चढ़ाने को लेकर आस्था है कि इससे उनकी मनोकामना पूरी होती है और उनके परिवार में धन-धान्य में वृद्धि होती है और पूरे परिवार में समृद्धि आती है।
Advertisement
कई साल पुरानी है यह परंपरा
11 दिनों तक चलने वाले धार्मिक उत्सव पंगुनी 'उथीराम' फेस्टिवल की समाप्ति पर मंदिर प्रशासन ने साल ऐसे 9 नींबू नीलामी के लिए रखे थे। ये सभी नींबू कुल 68 हजार रुपये में नीलाम हुए थे। वहीं इनमें से सिर्फ एक नींबू ही 27 हजार रुपये में नीलाम हुआ था। मंदिर में ये परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। हर साल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में पहला नींबू खरीदने की होड़ लगी रहती है।