अपडेटेड 24 December 2023 at 06:32 IST
Sunday Upay: रविवार के दिन जरूर करें ये उपाय, बनी रहेगी सूर्यदेव की कृपा; पूरी होगी हर मनोकामना
Raviwar ke upay : अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

रविवार के दिन जरूर करें ये उपाय | Image:
Shutterstock
Raviwar ke upay : हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार रविवार के दिन भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। माना जाता है कि कुंडली में सूर्य की शुभ स्थिति होने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
स्टोरी में आगे पढ़ें…
- सूर्य देव को करना है प्रसन्न?
- रविवार के दिन जरूर करें ये काम
- हर काम में मिलेगी सफलता
ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि सूर्य देव आपसे हमेशा प्रसन्न रहें और वह आप पर अपनी कृपा बनाए रखें तो आपको इसके लिए रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जान लेते हैं कि रविवार के दिन आपको कौन से उपाय करने चाहिए।
रविवार के दिन करें ये उपाय
- भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें।
- इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य दें। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय 'ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः' मंत्र का जाप जरूर करें। इससे सूर्य भगवान काफी प्रसन्न हो जाते हैं।
- सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
- रविवार के दिन सूर्य को जल अर्पित करते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको सूर्य देव को रोली, अक्षत और मिश्री जरूर अर्पित करनी हैं।
- रविवार के दिन माथे पर चंदन का तिलक लगाना बहुत उत्तम माना जाता है।
- रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े जरूर पहनें। ये रंग इस दिन पहनना काफी शुभ माना जाता है।
- रविवार के दिन घर के बाहरी दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन और ऐश्वर्य का आशीर्वाद देती हैं।
- इस दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें।
- रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आपको बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर पत्ते को बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए। इससे सूर्य देव की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें : Amla Benefits: सर्दियों में रोजाना खाएं सिर्फ एक आंवला, सेहत और स्किन को होगा खूब फायदा
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 24 December 2023 at 06:32 IST