अपडेटेड 8 January 2024 at 08:11 IST

Somwar Upay: सभी संकटों का करना है नाश तो सोमवार को करें ये आसान उपाय, हर विपदा होगी दूर

Somwar Ke Upay: अगर आप भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको सोमवार के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए।

Follow : Google News Icon  
shivling
शिव जी को प्रसन्न करने के उपाय | Image: Freepik

Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सोमवार के दिन का विशेष महत्व होता है। सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान शिव भक्तों के थोड़े प्रयासों से ही प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। अगर एक बार महादेव प्रसन्न हो गए तो वह अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करते हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • पानी है भोलेनाथ की कृपा? 
  • सोमवार के दिन करें ये काम
  • बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सदैव आप पर बनी रहे तो आपको इस दिन कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए। तो चलिए जान लेते हैं सोमवार के दिन किए जाने वाले इन खास उपायों के बारे में।

सोमवार को करें ये खास उपाय

रुद्राक्ष करें दान

अगर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी बनी हुई है तो आपको सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर रुद्राक्ष का दान करना चाहिए। इससे आपके वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी।

Advertisement

सफेद वस्तु का दान

सोमवार के दिन आपको दान का काम जरूर करना चाहिए। इस दिन सफेद चीजों का दान करने से व्यक्ति को असीम पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए सोमवार के दिन चावल, दही, सफेद कपड़ा, मिश्री, दूध और दूध से बनी चीजें और सफेद मिठाई का दान जरूर करें।

Advertisement

भोलेनाथ की विशेष पूजा

महादेव की कृपा पानी है तो सोमवार के दिन आपको उनकी विशेष पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान शिव को दूध, बेल पत्र, फूल और फल चढ़ाना शुभ माना जाता है। इसलिए ये चीजें पूजा में अर्पित करना न भूलें।

मंत्र का जाप

सोमवार के दिन पूजा करते समय व पूजा के बाद 'ॐ नमः शिवाय; मंत्र का जाप जरूर करें। इससे आपका भाग्य धीरे-धीरे चमकने लगेगा और हर समस्या का नाश होगा। 

ये भी पढ़ें : मालदीव सरकार ने PM Modi के खिलाफ मंत्री की अपमानजनक टिप्पणी से किनारा किया
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 January 2024 at 06:37 IST