Advertisement

Updated April 8th, 2024 at 19:50 IST

Amavasya 2024: सूर्य ग्रहण के साए में सोमवती अमावस्या, रात में करें ये उपाय; दूर होंगे सभी कष्ट

चैत्र महीने की अमवास्या बहुत ही खास है। यह सोमवती होने के साथ ही इस पर सूर्य ग्रहण का साया भी है। ऐसे में इस दिन कुछ उपायों को करना बहुत ही लाभकारी हो सकता है।

Reported by: Sadhna Mishra
Somvati Amavasya
सोमवती अमावस्या की रात करें ये उपाय | Image:Freepik
Advertisement

Somvati Amavasya Upay: हिंदू धर्म में अमावस्या को बहुत ही खास माना जाता है। वहीं अगर बात सोमवती अमावस्या की हो तो इसका महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है। जो अमावस सोमवार के दिन पड़ती है उसे सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता है। इसके अलावा इस दिन किए गए कुछ उपाय भी बहुत ही फलदायी साबित हो सकते हैं।

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के एक दिन बाद पूर्णिमा या अमावस्या तिथि आती है। जिसे बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन पवित्र स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। वहीं अगर यह सोमवार के दिन पड़ जाए तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। इस दिन रूठे हुए पतरों को मनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही सभी कष्टों से भी छुटकारा पाया जा सकता है।

Advertisement

कब से कब तक है सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त?

चैत्र माह की अमावस्या इस बार 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को मनाई जा रही है। इसकी शुरुआत सुबह 8 बजकर 25 मिनट से हो चुकी है, जिसका समापन रात को 11 बजकर 49 मिनट पर होगा।

Advertisement

सोमवती अमावस्या की रात करें ये उपाय

कष्टों से मुक्ति के लिए
सोमवती अमावस्या की रात में चंद्रमा की पूजा जरूर करनी चाहिए। कहते हैं ऐसा करने पर कुंडली में चंद्रमा की स्तिथि मजबूत होती है। साथ ही इस दिन सफेद चीजें जैसे कि सफेद रंग का कपड़ा, अन्न, दूध और दही आदि का दान करना भी शुभ होता है। ऐसे करने पर कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Advertisement

व्यापार की परेशानियों को खत्म करने के लिए
अगर किसी व्यक्ति को व्यापार और कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो वह सोमवती अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और श्री हरि विष्णु भगवान का ध्यान करते हुए 'ओम नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से व्यापार में आने वाली परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

काल सर्प दोष दूर करने के लिए
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष है, तो उसे सोमवती अमावस्या की रात चांदी के नाग-नागिन की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद इन्हें शिवलिंग पर अर्पित कर भगवान शंकर का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने पर इस दोष से राहत मिल सकती है।

Advertisement

मानसिक तनाव से मुक्ति पाने के लिए
इस दिन चावलों को पकाकर उसमें चीनी मिलाएं। इसके बाद इसे गाय को खिला दें और गौ माता के पैर छूएं। इस उपाय को करने से मानसिक तनाव से राहत मिलती है।

धन प्राप्ति के उपाय
सोमवती अमावस्या की रात 5 लाल फूल और 5 चलते हुए दीये बहती हुई नदी के पानी में छोड़ दें। इस उपाय से धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Amavasya 2024: सूर्य ग्रहण के बाद भी चैत्र माह की अमावस्या क्यों है खास, जानें क्या है वजह

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published April 8th, 2024 at 19:50 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

23 घंटे पहलेे
23 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo