अपडेटेड 8 February 2024 at 13:16 IST

Shubh Yog: आज पड़ रहे कई बड़े योग! कन्या, मीन समेत इन राशियों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन

Aaj ka Shubh Yog: आज धन, सिद्धि योग समेत कई बड़े शुभ योग बन रहे हैं जिनका सीधा असर कुछ राशियों पर पड़ेगा।

Follow : Google News Icon  
Zodiac Signs
आज के शुभ योग | Image: X

Shubh Yog For Zodiac Signs: गुरुवार, 8 फरवरी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं जिनका सकारात्मक प्रभाव कई राशियों पर पड़ रहा है। आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस दिन चंद्र और मंगल की युति से धन योग बन रहा है। धन योग के साथ सिद्धि योग, व्यतीपात योग, वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग और उत्तराषाढ़ नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है।

इन सभी शुभ योगों की वजह से आज का दिन अति महत्वपूर्ण बन गया है। ऐसे में वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ 5 राशियों पर पड़ रहा है। जिसके अनुसार इन राशियों की किस्मत आज बदलने वाली है। आइए जान लेते हैं कि वह कौन-सी राशियां हैं जिनके लिए आज बन रहे ये सभी योग बेहद शुभ हैं।

इन राशियों के लिए शुभ है आज का दिन

मेष राशि (Aries)

अगर आपकी राशि मेष है तो आपको खुश हो जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बुधादित्य, पराक्रम, सिद्धि योग के बनने से आज का दिन मेष राशि वाले बिजनेसमैन व नौकरीपेशा लोगों के लिए अति शुभ है। इन्हें आज करियर के क्षेत्र में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही इनका आज का दिन बेहद अच्छा बीतेगा।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

आज बन रहे सभी योग कन्या राशि वालों के लिए सकारात्मक हैं। अगर आप आज ऑफिस में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो आपको अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है। आज आपको नए दोस्त मिलेंगे, साथ ही आज आपको अपनी प्रतिभा साबित करने के कई मौके भी मिलेंगे। इसलिए आज आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

Advertisement

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज आपको करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आज आपकी आर्थिकी में कई गुना वृद्धि होने की भी संभावना है।

मकर राशि (Capricorn)

आज बन रहे योग मकर राशि वालों के लिए भी शुभ हैं। इन लोगों को आज शांत रहने की जरूरत है। अगर आपके कई काम अड़चनों की वजह से अधर में लटके हुए हैं तो वह आज पूरे हो जाएंगे। साथ ही आपको बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज के दिन बुधादित्य, पराक्रम, सिद्धि योग के बनने से करियर में जहां मुनाफा होगा वहीं धन में वृद्धि के भी संकेत हैं। अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा बना रहेगा और आपका दिन आज और दिनों के मुकाबले काफी अच्छा बीतने वाला है। 

ये भी पढ़ें : Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि आज, जानिए सही पूजा विधि, नियम और व्रत पारण का समय
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 8 February 2024 at 13:06 IST