अपडेटेड 8 March 2024 at 19:13 IST
Shaniwar की सुबह इन चीजों का दिखना है शुभ, शनि देव की होती है कृपा; चमक सकता है भाग्य
शनिवार के दिन अगर व्यक्ति को सुबह-सुबह कुछ चीजें जाए, तो यह उनके लिए बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इनके दिखने पर शुभ फल की प्राप्ति होती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Dev: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन सूर्य पुत्र शनि देव को समर्पित किया गया है। इस दिन इनकी विधिवत पूजा अर्चना की जाती है साथ ही कुछ उपायों को भी अपनाया जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में शनिवार की सुबह कुछ चीजों का दिखना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि इनके दिखने पर व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता है और रुका हुआ काफ फिर से शुरू हो जाता है। इसके अलावा शनि देव की कृपा भी व्यक्ति को प्राप्त होती है।
जिस तरह से शनिवार के दिन शनि देव की विधिवत पूजा अर्चना करने से उनकी कू-दृष्टि का प्रभाव कम होता है। ठीक उसी तरह से इस दिन सुबह कुछ चीजों का दिखाई देना बेहद शुभ होता है।
शनिवार के दिन सुबह दिख जाएं ये चीजें तो खुल जाता है भाग्य!
बाहर निकलते ही दिख जाए ये, तो बन जाता है काम
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शनिवार की सुबह सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाते हुए दिखा जाए तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर घर से बाहर जाते हुए ऐसा होते हुए दिख जाए, तो समझ जाइए कि जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें सफलता जरूर हासिल होगी।
ये चीज दिखने पर मिल सकता है शुभ समाचार
शनिवार के दिन सुबह शनि देव का वाहन काला कुत्ता दिख जाए तो यह बहुत ही शुभ होता है। कहते हैं कि काला कुत्ता दिखेन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही यह सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Advertisement
काला कौवा दिखने का होता है ये संकेत
अगर इस दिन काला कौवा दिख जाए, तो समझ जाइए आप पर शनिदेव की कृपा बनी हुई है। वहीं अगर शनिवार के दिन कौवा सिर पर चोंच मारता है, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है।
घर पर भिखारी तो होता है ये संकेत
अगर शनिवार के दिन कोई निर्धन व्यक्ति या भिखारी आपके दरवाजे पर आए तो यह एक शुभ संकेत होता है। ऐसे में उस गरीब व्यक्ति को जरूरत की चीजें दान करनी चाहिए। इससे शनिदेव की दया दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 8 March 2024 at 19:10 IST