Shivratri 2024: महाशिवरात्रि पर चाहिए महादेव से मनचाहा वरदान? तो चंदन का करें ये उपाय

Mahashivratri के दिन भगवान शिव की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। वहीं इस दिन कुछ उपायों को करना भी लाभकारी होता है।

bholenath
शिवरात्रि उपाय | Image: bholenath instagram

Shivratri Upay: शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन लोग महादेव की विधिवत पूजा अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शिवजी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं शास्त्रों की मानें तो जिस व्यक्ति की शादी में परेशानी आ रही हो, तो इसे शिवरात्रि के दिन व्रत जरूर करना चाहिए। साथ ही इस दिन मनचाहा वरदान पाने के लिए चंदन का उपाय भी कर सकते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवजी को चंदन अति प्रिय है। कहते हैं कि अगर शिवलिंग पर चंदन लगाकर पूजा करते हैं तो सुख-समृद्धि आती है और भोलेनाथ की कृपा मिलती है। साथ ही तरक्की के नए रास्ते खुलते है। वहीं अगर किसी को कोई मनचाहा वरदान चाहिए तो चंदन के कुछ उपायों को अपना सकते हैं।

महाशिवरात्रि (Shivratri) के दिन चंदन का करें ये उपाय

जीवन की परेशानियों से पाएं छुटकारा
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर में अगर कोई समस्या चल रही है, तो महाशिवरात्रि के दिन चंदन के पेड़ की जड़ में सिंदूर, जल धूप-दीप चढ़ाएं और परिक्रमा लगाएं। इसके बाद उसके अगले दिन चंदन के पेड़ की थोड़ी सी लकड़ी लाल कपड़े में बांधकर घर के मेन गेट पर टांग दें। ऐसा करने पर घर में खुशियों का आगमन होने लगता है और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा भि मिल सकता है।

आर्थिक लाभ के लिए करें चंदन का ये उपाय
महाशिवरात्रि के दिन चंदन की लकड़ी को लाल कपड़े में बांधकर भगवान शिव के मंदिर में अर्पित कर दें। इसके बाद शिव स्त्रोत का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने पर आर्थिक लाभ हो सकता है और साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Falgun Maah: फाल्गुन माह की हो चुकी है शुरुआत, जानें इस महीने में क्या करें और क्या नहीं?

यह उपाय दिलाएगा ग्रह दोषों से छुटकारा
अगर किसी के विवाह में किसी प्रकार की कोई परेशानी आ रही है, तो महाशिवारत्रि के दिन भगवान शिव को चंदन का लेप लगाएं और उन्हें बेलपत्र भी अर्पित करें। ऐसा करने पर जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और ग्रह दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें… Skin Care: चेहरे के दाग-धब्बों का करना है सफाया? तो रोज रात में लगाए ये पानी, होंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Sadhna Mishra
पब्लिश्ड