Shattila Ekadashi: भगवान विष्णु को जरूर चढ़ाएं तिल का तेल, होते हैं कई फायदे
Shattila Ekadashi के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्हें तिल का तेल जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे कई फायदे होते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shattila Ekadashi 2024: हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में तिल को शामिल करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। Shattila Ekadashi पर विष्णु जी की विधि-विधान से पूजा करने के साथ ही अगर आप उन पर तिल का तेल चढ़ाते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिलते हैं।
शास्त्रों के मुताबिक एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित की गई है। इसी कारण से कोई भी एकादशी हो Vishnu जी पूजा अनिर्वाय मानी गई है। हालांकि सभी एकादशियों का महत्व और कथा अलग-अलग है। इन्हीं में से एक षटतिला एकादशी भी एक है। इस दिन पूजा-पाठ से लेकर खाने तक में तिल का प्रयोग करना शुभ माना जाता है। साथ ही कहते है कि इस दिन भगवान विष्णु को तिल का चढ़ाना बहुत लाभकारी होता है। तो चलिए इसके फायदो के बारे में जानते हैं।
Shattila Ekadashi पर विष्णु जी को चढ़ाएं तिल का तेल होंगे कई फायदे
रोग से मिलेगी मुक्ति
ऐसी मान्यता है कि इस दिन तिल का तेल भगवान विष्णु को अर्पित करने से घर से बीमारी पैदा करने वाले दोष दूर हो जाते हैं। वहीं अगर कोई व्यक्ति बीमार है, तो उसे इस दिन विष्णु जी को तेल जरूर चढ़ाना चाहिए इससे रोग से मुक्ति मिलेगी।
Advertisement
पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
कहते हैं कि षटतिला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तिल का तेल चढ़ाने से पितृ शांत होते हैं और पितृ दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। साथ ही ग्रहों की अशुभता दूर होती है और शुभ परिणाम मिलने लगते हैं।
सुख-समृद्धि का होता है वास
इस दिन भगवान विष्णु को तेल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है और मां लक्ष्मी की भी कृपा घर पर सदैव बनी रहती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।